फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Power station panting from overload, tripping all night

Ambedkar Nagar News: ओवरलोडिंग से हांफे बिजली घर, रातभर ट्रिपिंग

Mon, 21 Sep 2026 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Power station panting from overload, tripping all night
अकबरपुर में बिजली फाल्ट को ठीक करते बिजलीकर्मी। स्रोत विभाग
अंबेडकरनगर। कई दिनों से बारिश न होने और उमस बढ़ने के साथ बिजली की मांग बढ़ गई है। इसका असर जिले की विद्युत व्यवस्था पर पड़ रहा है। रात के समय बिजली घर ओवरलोड होने से उन्हें बार-बार बंद करना पड़ रहा है। वहीं, ओवरलोडिंग के चलते तार टूटने और फॉल्ट की घटनाओं से कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब सात बजे वीआईपी बिजली घर क्षेत्र में डीएम आवास के पास बिजली का तार टूट गया। इससे पुलिस लाइन, रगड़गंज समेत पांच मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब तीन घंटे बाद सुबह 10 बजे फॉल्ट ठीक होने पर आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

इससे पहले रविवार रात अकबरपुर टाउन फीडर को ओवरलोड के कारण बंद करना पड़ा। रात करीब साढ़े आठ बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद साउथ वेस्ट बिजली घर की आपूर्ति फॉल्ट ठीक करने के लिए बंद की गई। करीब 15 मिनट बाद आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन रात 9:30 बजे इसे फिर ओवरलोड के चलते बंद करना पड़ा। रात 10:54 बजे सदरपुर बिजली घर भी ओवरलोड होने के कारण बंद करना पड़ा। रात 11:20 बजे साउथ वेस्ट बिजली घर तीसरी बार ओवरलोडिंग की वजह से बंद हो गया। टांडा बिजली घर क्षेत्र में भी पूरी रात ट्रिपिंग का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी के कारण बिजली घर ओवरलोड हो रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से जरूरी बिजली उपकरण ही चलाने और अन्य उपकरण बंद रखने की अपील की, ताकि आपूर्ति को सुचारु रखा जा सके।

बिजली कटौती से किसान भी परेशान
जहांगीरगंज। आलापुर और जहांगीरगंज क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं के साथ किसान भी परेशान हैं। बिजली न मिलने से खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। समस्या को लेकर भाजपा के पूर्व मंडल जिला सहकारी बैंक निदेशक आनंद जायसवाल ने सोमवार को अधिशासी अभियंता आलापुर एके यादव को ज्ञापन सौंपकर आपूर्ति में सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि तहसील मुख्यालय क्षेत्र में 21.30 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश है, जबकि उपभोक्ताओं को करीब आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। उन्होंने तेंदुआई कला और रामनगर विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति व्यवस्था में भी सुधार की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed