Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Power remained out for hours in over 80 villages.

Ambedkar Nagar News: 80 से अधिक गांवों में घंटों गुल रही बिजली

Sat, 31 Oct 2026 10:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Power remained out for hours in over 80 villages.
आलापुर क्षेत्र में बारिश से खेत में लटके बिजली के खंभे। स्रोत स्थानीय ग्रामीण
अंबेडकरनगर। जिले में शनिवार को बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। अलग-अलग क्षेत्रों में तकनीकी खराबी और बारिश-आंधी के चलते 80 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। अकबरपुर के अशरफपुर बरवां में 33 हजार वोल्ट का भूमिगत केबल जलने से 35 गांवों में अंधेरा छाया रहा, जबकि आलापुर में बिजली के चार पोल झुकने से 50 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

अशरफपुर बरवां बिजली उपकेंद्र से मजगवां, दरवन समेत 35 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार भोर में बिजली घर से कुछ दूरी पर 33 हजार वोल्ट के भूमिगत केबल में आग लग गई। इससे पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने गड्ढे की खोदाई कर क्षतिग्रस्त केबल की मरम्मत शुरू की। करीब कई घंटे की मशक्कत के बाद शाम चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

उधर, आलापुर के न्योरी उपकेंद्र को जाने वाली बिजली लाइन के चार पोल बारिश और तेज आंधी के कारण खेतों में झुक गए। सुरक्षा के मद्देनजर विभाग ने संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इससे 50 से अधिक गांव प्रभावित हुए। दोपहर बाद पोल ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई। वहीं, टांडा और भीटी क्षेत्र में भी लोकल फाल्ट के चलते बिजली की आवाजाही बनी रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए फाल्ट ठीक कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली पर निर्बाध आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
दीपावली पर बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए मुख्यालय समेत विभिन्न डिवीजनों में कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। मुख्य कंट्रोल रूम का नंबर 9415099672, अकबरपुर डिवीजन का 9415901485, आलापुर बिजली घर का 9415099196, जलालपुर का 9415901499 और टांडा डिवीजन का 9453004805 है। उपभोक्ता बिजली संबंधी शिकायत इन नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed