{"_id":"66aa6e641e36f926fc0ae521","slug":"power-failure-for-eight-hours-due-to-fault-in-insulator-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-119007-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: इंसुलेटर में खराबी और केबल टूटने से आठ घंटे बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: इंसुलेटर में खराबी और केबल टूटने से आठ घंटे बिजली रही गुल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बैरमपुर बरवा उपकेंद्र का इंसुलेटर बुधवार सुबह आठ बजे के करीब अचानक खराब हो गया। इससे बनगांव मार्ग और अकबरपुर-अयोध्या मार्ग की 10 हजार की आबादी की बिजली गुल हो गई।
उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद बिजली कर्मी फाॅल्ट ढूंढने में जुट गए। कई घंटे बाद बिजली घर के निकट इंसुलेटर में खराबी होने की जानकारी हो सकी। फाॅल्ट को ठीक कर चार बजे आपूर्ति बहाल की गई। चार बजे के करीब अकबरपुर-अयोध्या मार्ग के लालाघाट के निकट बिजली की मुख्य केबल तेज आवाज के साथ जल गई। जिसके बाद तमसा मार्ग और मीरानपुर मुहल्ले की पांच हजार आबादी की बिजली एक बार दोबारा ठप हो गई। स्थानीय लोगोंं ने केबल जलने की सूचना बिजलीकर्मियोंं को दी। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद शाम पांच बजे बिजली कर्मी केबल ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर सके।
उपभोक्ताओं में आक्रोश
बिजली घर ओवरलोड चल रहा है। 500 केवीए लोड की क्षमता वाले इस बिजली घर पर वर्तमान में 900 केवीए लोड चल रहा है। इसके चलते आए दिन केबल टूटने के साथ ही अन्य फाॅल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। 24 घंटे में महज 18 ही बिजली आपूर्ति उपभोक्ताओंं को मिल पा रही है। स्थानीय निवासी दिनेश कुमार, जावेद अहमद, सुजीत कुमार, वरिष्ठ नेता महेंद्र यादव आदि ने बिजली घर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
किया जाएगा समाधान
दो दिन पूर्व ही कार्यभार संभाला है। इस संबंध में अधिकारियोंं के साथ बैठक कर समस्या का समाधान किया जाएगा। यदि बिजली घर ओवरलोड है तो इसकी क्षमता बढ़ाई जाएगी। - गिरीश नारायण मिश्र, अधीक्षण अभियंता