{"_id":"64bc13829cbc3efce90ea617","slug":"power-failure-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-644-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 24 घंटे गुल रही 70 हजार आबादी की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 24 घंटे गुल रही 70 हजार आबादी की बिजली
Sat, 22 Jul 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों की परेशानी बिजली कटौती और बढ़ा रही है। बिजली आपूर्ति ठप होने से रोज हजारों लोग परेशान हो रहे हैं। कटेहरी और सेनपुर उपकेंद्र क्षेत्र की करीब 70 हजार आबादी की बिजली 24 घंटे गुल रही। शुक्रवार रात ठप हुई आपूर्ति शनिवार रात शुरू हो सकी। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के अन्य उपकेंद्रों से आपूर्ति संबंधी दिक्कतों के चलते शुक्रवार को दिन भर बिजली की आवाजाही से हजारों लोग परेशान रहे। यह स्थित गर्मी शुरू होने के साथ लगातार बनी है। गर्मी में मांग बढ़ने से आपूर्ति उपकरण ओवरलोड हैं। पुराने व कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगातार खराब हो रहे हैं। जर्जर विद्युत लाइनों में फाॅल्ट आ रही है। ऐसी ही गड़बड़ी के चलते शुक्रवार शाम कटेहरी और सेनपुर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
शिकायत पर उपकेंद्र कर्मियों ने पड़ताल की तो पता चला कि विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गई है। इस फॉल्ट को ठीक करने की कोशिश रात में कामयाब नहीं हो सकी। इसके चलते सेनपुर व कटेहरी उपकेंद्र क्षेत्र की करीब 70 हजार आबादी को रात भीषण गर्मी के बीच गुजारने को मजबूर होना पड़ा। कई क्षेत्रों में पेयजल का भी संकट खड़ा हो गया। उपकेंद्र की टीम शनिवार रात आपूर्ति बहाल कर सकी।
20 हजार आबादी को रात में तीन घंटे मिली बिजली
तेंदुआईकला उपकेंद्र क्षेत्र की 20 हजार की आबादी भी शुक्रवार पूरी रात बिजली संकट से जूझती रही। उपभोक्ताओं को शाम छह बजे से लेकर सुबह होने तक सिर्फ तीन घंटे ही बिजली मिली। भीषण गर्मी व उमस के चलते लोगों को घर में रात गुजरना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
फीडरवार तय होनी थी अफसरों की जिम्मेदारी
बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए फीडरवार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के मुख्यमंत्री निर्देशों के बाद भी हालात सुधर नहीं रहे हैं। यह निर्देश दो हफ्ते पहले दिए गए थे। इसके तहत फीडरवार अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को आपूर्ति व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालनी थी। इसके बावजूद प्रशासनिक अफसरों ने अब तक उपकेद्रों का दौरा नहीं किया। इसके चलते उपकेंद्र के अभियंताओं व कर्मचारियों की मनमानी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।