फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Power crisis in 100 villages of Tanda, affecting one lakh people

Ambedkar Nagar News: टांडा के 100 गांवों में बिजली संकट, एक लाख आबादी प्रभावित

Thu, 27 Aug 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Power crisis in 100 villages of Tanda, affecting one lakh people
विद्युत वितरण खंड टांडा के 132 केवीए उपकेंद्र। स्रोत : विभाग
अंबेडकरनगर। विद्युत वितरण खंड टांडा के 132 केवीए उपकेंद्र का 63 एमवीए क्षमता का एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। इस कारण पिछले नौ दिनों से 100 से अधिक गांवों में गंभीर बिजली संकट बना हुआ है। एक लाख से अधिक आबादी को 18 घंटे में केवल पांच से छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर 19 अगस्त को खराब हुआ था। लखनऊ से आई तकनीकी टीम ने इसकी जांच की। खराब ट्रांसफार्मर को 2026-08-27 (बृहस्पतिवार) को लखनऊ से टांडा के लिए रवाना किया गया है। 2026-08-28 (शुक्रवार) को इसके पहुंचने की उम्मीद है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने और चालू होने में चार से पांच दिन लगेंगे। उम्मीद है कि चार से पांच सितंबर तक बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकेगी। एसडीओ ट्रांसमिशन आरपी पाठक ने बताया कि ट्रांसफार्मर लखनऊ से टांडा के लिए रवाना हो चुका है। स्थापना के बाद इसे चालू करने में चार से पांच दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन

बिजली कटौती से ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। बिजली की ट्रिपिंग के कारण लोग रातभर जागने को मजबूर हैं। सुलेमपुर निवासी दिवाकर ने बताया कि कटौती से खेती-बाड़ी और कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। हीरापुर निवासी जावेद ने बताया कि पावरलूम पर काम-काज ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed