फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   power corporation employees clear the disorder of wairs

तारों के मकडजाल को दूर करने उतरी कर्मचारियों की फौज

Sun, 11 Aug 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
power corporation employees clear the disorder of wairs
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगरवासियों को तारों के मकड़जाल से राहत दिलाने के लिए रविवार को पॉवर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों की टीम सड़क पर उतर पड़ी। न सिर्फ जर्जर हो चुके तारों को बदलकर उनके स्थान पर एरियर बंच कंडक्टर लगाए गए, बल्कि उन पेड़ों के डालों को भी काटा गया जो तार के टूटने का कारण बन रहे थे। तारों को बदलने का कार्य लगभग पूरे दिन चला।
विज्ञापन

जर्जर तारों को बदलने व तारों का मकड़जाल समाप्त होने से नगर की लगभग 35 हजार की आबादी को बार-बार की ट्रिपिंग व तारों के टूटने से बाधित होने वाली विद्युत आपूर्ति से राहत मिलेगी। पॉवर कॉरपोरेशन द्वारा उठाए गए कदम का उपभोक्ताओं ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि ये कार्य गर्मी प्रारंभ होने से पहले ही कर लेना चाहिए था। यदि ऐसा कर लिया गया होता, तो शायद उमसभरी गर्मी में उन्हें समस्याओं का सामना न करना पड़ता।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के उपभोक्ता लंबे समय से बदतर विद्युत आपूर्ति का दंश झेल रहे थे। जर्जर हो चुके विद्युत उपकरणों के अक्सर जवाब देने का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बार-बार ट्रिपिंग व जर्जर हो चुके तारों के क्षतिग्रस्त होने से बेपटरी होती बिजली से परेशान उपभोक्ता लंबे समय से जर्जर उपकरणों व तारों को बदलने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना था कि जब तक जर्जर तारों व उपकरणों को नहीं बदला जाता, तब तक उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिलना संभव नहीं है। उपभोक्ताओं द्वारा जर्जर उपकरणों को बदलने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पावर कॉरपोरेशन ने जर्जर उपकरणों व तारों को बदलने का निर्णय बीते दिनों लिया था।
रविवार को जर्जर हो चुके तारों व दुर्घटना को दावत देते तारों के मकड़जाल को समाप्त करने के लिए कर्मचारियों की टीम उतर पड़ी। नई सड़क पर कोटेक बैंक से पहितीपुर रोड तक तथा अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर ईदगाह क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जर्जर तारों को बदलने का कार्य हुआ। नई सड़क पर एरियर बंच कंडक्टर लगाए जाने के साथ ही उन पेड़ों की डालों को भी काटा गया, जो सुचारु विद्युत आपूर्ति में बाधक बन रहे थे।
अवर अभियंता आरएस मौर्य ने बताया कि नगर के आधे क्षेत्र में न सिर्फ तारों के मकड़जाल को समाप्त किया गया है, बल्कि जगह-जगह नए तार भी लगाए गए हैं। ये कार्य नगर क्षेत्र में चलता रहेगा। बताया कि ईदगाह क्षेत्र में सोमवार को बकरीद की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में आने वाले नमाजियों को देखते हुए न सिर्फ जर्जर तार बदले गए, बल्कि उन डालों को भी काटा गया, जो सुचारु विद्युत आपूर्ति में बाधक बन रहे थे। बताया कि जर्जर तारों को बदलने से लगभग 35 हजार की आबादी को बार-बार की ट्रिपिंग से राहत मिलेगी।
शहजादपुर के राहुल व सत्यप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन ने जर्जर तार बदलने व तारों के मकड़जाल को समाप्त करने का जो कार्य अब प्रारंभ किया है, उसे गर्मी प्रारंभ होने से पहले ही किया जाना चाहिए था। बहरहाल इससे उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिल सकेगी। ईदगाह कमेटी से जुड़े अजमल कुरैशी व मेराज अय्यूबी ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि पावर कॉरपोरेशन द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है। जर्जर व ढीले तारों को बदलने से ईद उल अजहा की विशेष नमाज अदा करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

अकबरपुर में अधिशाषी अभियंता वीके पटेल ने बताया कि जर्जर तारों व तारों के मकड़जाल को दुरुस्त करने का कार्य रविवार को वृहद पैमाने पर चलाया गया। उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध हो सके, इसके लिए पावर कॉरपोरेशन पूरी तरह गंभीर है। तारों को बदलने का कार्य आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed