फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Potato laden truck overturns on Purvanchal Expressway

Ambedkar Nagar News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटा आलू लदा ट्रक

Sat, 11 Oct 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 11 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Potato laden truck overturns on Purvanchal Expressway
धनपतगंज में पलटी आलू से लदी डीसीएम।
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार भोर बिछौरा के निकट फर्रुखाबाद से आलू लादकर आजमगढ़ जा रहा मिनी ट्रक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान पीछे चल रहा दूसरा मिनी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गया। हादसे में दूसरे ट्रक के चालक को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

कानपुर नगर के पियाने, खाडामऊ निवासी कल्याण सिंह बृहस्पतिवार रात मिनी ट्रक पर आलू लादकर आजमगढ़ जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे वे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बिछौरा गांव के पास पहुंचे थे, तभी ट्रक के पिछले दो टायर फट गए। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के बाद ट्रक पर लदा आलू सड़क पर बिखर गया, जिससे एक्सप्रेसवे के तीन लेन बाधित हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रहा दूसरा मिनी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गया। हादसे में दूसरे ट्रक के चालक प्रदीप निवासी बनकटिया, करहल जिला मैनपुरी घायल हो गए। एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी रामचरण गश्ती दल के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से सड़क पर पड़े दोनों वाहनों को हटा कर यातायात बहाल कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed