{"_id":"672cf5715b9358af0f0977da","slug":"poster-going-viral-of-bjp-candidate-dharmaraj-nishad-from-katehari-assembly-seat-in-ambedkar-nagar-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP By-Election: यूपी में एक और पोस्टर चर्चा में, भाजपा प्रत्याशी ने लिखा कुछ ऐसा... जिसका किसी को न था अंदाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP By-Election: यूपी में एक और पोस्टर चर्चा में, भाजपा प्रत्याशी ने लिखा कुछ ऐसा... जिसका किसी को न था अंदाजा
Thu, 07 Nov 2024 10:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:44 PM IST
सार
UP By-Election: यूपी में उपचुनाव को लेकर इस बार पोस्टर वार जारी है। अब एक और पोस्टर चर्चा में है। इस बार भाजपा प्रत्याशी का पोस्टर वायरल हो रहा है। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद का पोस्टर वायरल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में इन दिनों उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इस बार के उपचुनाव में पोस्टर वार भी खूब देखने को मिल रहा है। अंबेडकरनगर में कटेहरी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद का एक पोस्टर वायरल हो रहा है। उनकी क्षेत्र में एक अपील करते हुए होर्डिंग लगी है। इसमें लिखा है 'या तो अबकी जिताय दा... या फिर टिकठी पर लिटाय दा'।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- यूपी: हर सीट पर भाजपा के दस विधायक बनाएंगे रणनीति, जातीय लिहाज से इस तरह से पार्टी लड़ेगी चुनाव
विज्ञापन
खुद के जीवन मरण से चुनाव को जोड़ते हुए यह अपील की गई है। बसपा सरकार में मंत्री रहे धर्मराज कटेहरी से लगातार तीन बार विधायक रहे। हालांकि वे बसपा के टिकट पर जौनपुर और अयोध्या जनपद में चुनाव लड़कर बाद में हार गए। बीजेपी में शामिल होने के बाद अकबरपुर से भी चुनाव लड़ा लेकिन सफलता नहीं मिली। अब फिर से वे कटेहरी वापस लौटे हैं।
विज्ञापन