फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Postal workers gave information about Sukanya Samriddhi Yojana

डाक कर्मियों ने सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में दी जानकारी

Thu, 29 Sep 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Postal workers gave information about Sukanya Samriddhi Yojana
अंबेडकरनगर। सुकन्या समृद्धि योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गुरुवार को बसखारी स्थित डाकघर से जागरूकता रैली निकाली गई। रामनगर तक गई रैली के दौरान जगह-जगह रुककर डाक कर्मियों ने लोगोें को विस्तार से योजना के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही लोगों को जागरूकता संबंधित पंफलेट भी बांटे।
विज्ञापन

रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए मंडल के प्रवर अधीक्षक पीके सिंह ने कहा कि योजना के तहत 10 वर्ष तक की आयु वर्ग की बेटी का खाता संबंधित डाकघर में खोला जाएगा। 250 रुपये न्यूनतम राशि पर खाता खोलने की सुविधा योजना में दी गई है। एक परिवार की दो बेटियों का ही योजना के तहत खाता खोला जाएगा। योजना का लाभ 18 वर्ष पूरे होने के बाद मिलने लगेगा।
विज्ञापन

ऐसे में सभी अभिभावकों को चाहिए कि वे योजना का बढ़-चढ़कर लाभ उठाएं। कहा कि योजना के तहत न्यूनतम 250 रुपये प्रति माह या फिर प्रति वर्ष डेढ़ लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। मुख्य विपणन अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि रैली विभिन्न बाजारों से होती हुई रामनगर डाकघर पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर सत्येंद्र प्रताप, राकेश सिंह, द्विजेंद्र प्रताप, विजय यादव, मोहम्मद सलीम, अमर कुमार, आत्माराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed