{"_id":"622109dbd05001386573406d","slug":"polling-tape-cut-from-sp-candidate-report-sent-to-dm-ambedkar-nagar-news-lko62025726","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी से पोलिंग का फीता कटवाया, डीएम को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी से पोलिंग का फीता कटवाया, डीएम को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। आलापुर विधानसभा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय इसौरी नसीरपुर मतदान केन्द्र पर सपा प्रत्याशी से फीता कटवाकर बूथ पर मतदान का शुभारंभ कराना दो पीठासीन अधिकारियों को भारी पड़ गया है। एसडीएम आलापुर ने बूथ संख्या 20 व 21 के पीठासीन अधिकारियों के विरुद्घ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मामले में कार्रवाई के लिए डीएम को संस्तुति भेज दी है।
आलापुर विधानसभा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय इसौरी नसीरपुर मतदान केन्द्र पर पीठासीन अधिकारियों की मनमानी मतदान के दिन सामने आयी है। आरोप है कि बूथ संख्या के 20 के पीठासीन अधिकारी देवी प्रसाद दुबे व बूथ संख्या 21 के पीठासीन अधिकारी राधेश्याम ने सपा प्रत्याशी त्रिभुवनदत्त से मतदान शुरू करने से पहले बूथ पर फीता कटवाया। इसकी जानकारी अधिकारियों को हुई तो महकमे में हड़कंप मच गया।
अन्य पार्टी के प्रत्याशियों ने जहां आपत्ति जतायी। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम आलापुर मोहनलाल गुप्त ने तत्काल इसे संज्ञान में लिया। उन्होंने दोनों पीठासीन अधिकारियों के विरुद्घ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा। एसडीएम ने बताया कि प्रथम दृष्टया पीठासीन अधिकारियों की लापरवाही सामने आयी है। इन दोनों के विरुद्घ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। मामले में आगे जांच सुनिश्चित की जाएगी।