फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   politics

कार्यकर्ताओं की एकजुटता से पंचायत चुनाव में परचम लहराएगी पार्टी

Wed, 03 Feb 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
politics
जहांगीरगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा बहुमत से जीतेगी। इसके लिए कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें। यह बातें जिला प्रभारी पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने बुधवार को जहांगीरगंज में कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में कही। विधायक अनीता कमल के मीडिया प्रभारी अभिषेक तिवारी के आवास पर आयोजित बैठक में जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कहा कि सभी के सहयोग से ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी का पचरम लहराएगा। विधायक अनीता कमल ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडे माफिया सलाखों के पीछे हैं। कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन यमुना प्रसाद चतुर्वेदी व जिला महामंत्री डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर ज्ञानेंद्र सिंह, महेंद्र वर्मा, अरविंद उपाध्याय, त्रिवेणीराम, अवधेश कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed