फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Political groundwork for the 2027 elections being laid along with development plans

Ambedkar Nagar News: विकास योजनाओं संग 2027 चुनाव की सियासी जमीन तैयार

Fri, 07 Aug 2026 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Political groundwork for the 2027 elections being laid along with development plans
आलापुर तहसील क्षेत्र के गोविंद साहब मेला परिसर में शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान जनसभा स्थल पर
अंबेडकरनगर। गोविंद साहब की धरती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीब 50 मिनट का संबोधन सिर्फ विकास योजनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके जरिये 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी जमीन भी तैयार होती दिखाई दी।
विज्ञापन

खचाखच भरे पंडाल से मुख्यमंत्री ने जहां अंबेडकरनगर के विकास का खाका खींचा, वहीं समाजवादी पार्टी पर तीखे हमले करते हुए जनता से कटेहरी उपचुनाव की तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के पक्ष में मजबूती से खड़े रहने का संदेश लिया। मुख्यमंत्री ने जिले के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए भाजपा के जनप्रतिनिधियों की सक्रियता गिनाई और सपा के विधायकों को विकास के मुद्दे पर कठघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी को विकास के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि सपा के लोगों का विकास से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद और पूर्व सांसद रितेश पांडेय लगातार सक्रिय रहते हैं। मुख्यमंत्री का यह बयान जिले की मौजूदा राजनीतिक तस्वीर में भाजपा के साथ खड़े इन चेहरों की भूमिका को रेखांकित करने वाला माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री द्वारा सपा विधायक राकेश पांडेय के जिक्र के भी दूरगामी मायने निकाले जा रहे हैं। राकेश पांडेय का लंबे समय से पूर्वांचल की राजनीति में प्रभाव है और उनके पुत्र रितेश पांडेय भी सांसद के रूप में अंबेडकरनगर की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। अयोध्या की राजनीति में सपा की ओर से पवन पांडेय को आगे किए जाने के बीच मुख्यमंत्री द्वारा राकेश पांडेय का नाम मंच से लेना भी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना। (संवाद)


धरातल पर उतर रहे वादे
मुख्यमंत्री ने अपने पिछले अंबेडकरनगर दौरे और कटेहरी उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय श्रवण धाम, शिवबाबा धाम और क्षेत्र के विकास को लेकर किए गए वादे अब धरातल पर उतर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उपचुनाव के बाद शिवबाबा धाम में करीब 1500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के लिए जिले में धन की कोई कमी नहीं होने दी जा रही है। उन्होंने अंबेडकरनगर को एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज, क्रिटिकल केयर ब्लॉक और प्रस्तावित उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं से जोड़ते हुए इसे विकास के नए केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed