{"_id":"65c6616f52588e81b706f71e","slug":"political-bustle-in-ambedkar-nagar-due-to-lunch-of-mp-ritesh-with-pm-modi-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-110652-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पीएम के साथ रितेश का लंच, बढ़ी राजनीतिक हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पीएम के साथ रितेश का लंच, बढ़ी राजनीतिक हलचल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कई तरह की अटकलों के बीच बसपा सांसद रितेश पांडेय ने शुक्रवार को संसद कैंटीन में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ लंच किया। इससे जिले में दोपहर बाद खूब सरगर्मी बढ़ी दिखी। हालांकि सांसद ने दूरभाष पर बताया कि इसमें कोई राजनीतिक निहितार्थ नहीं थे। संसद में बेहतर प्रदर्शन करने वाले आठ सांसदों ने पीएम ने भोजन पर आमंत्रित किया था।
शुक्रवार दोपहर बाद सांसद रितेश पांडेय के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ लंच करने की तस्वीरें वायरल हुईं तो जिले में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं। बीते विधानसभा चुनाव में उनके पिता पूर्व सांसद राकेश पांडेय के बसपा छोड़ सपा में शामिल होने तथा सपा के टिकट पर विधायक चुन लिए जाने के बाद से रितेश बसपा के कार्यक्रमों में नहीं जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव के समय नाराज हुईं बसपा प्रमुख मायावती ने रितेश को संसदीय दल के नेता पद से हटा दिया था।
अब लोकसभा चुनाव नजदीक आने पर रितेश को लेकर अटकलें तेज हुई हैं। इन सबके बीच ही रितेश का पीएम नरेंद्र मोदी के साथ लंच हुआ। रितेश ने बताया कि मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए तिल का लड्डू था तो वहीं मक्के की रोटी के साथ ही नॉन, रोटी, दाल, सब्जी व दही आदि का भी सेवन किया गया। रितेश ने बताया कि उन्होंने पीएम से महामारी रोकने को लेकर उनके अनुभवों पर सवाल किया। पीएम ने बताया कि गुजरात महामारी से मिले सबक ने आधार तय किया कि कोरोना महामारी में लोगों को राशन देना सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
रकम देने पर कई बार भोजन की जरूरत पूरी नहीं हो पाती। भोजन अच्छे से मिलने पर बीमारियों से लड़ने की ताकत विकसित होती है। इसलिए हमने लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। इसी के तहत राशन देने की शुरुआत हुई। सांसद ने बताया कि पीएम ने उनसे लोकसभा में उठाए गए मुद्दों को लेकर भी चर्चा की। (संवाद)