फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police will keep an eye on everyone with drone camera

ड्रोन कैमरे से सब पर रहेगी पुलिस की नजर

Thu, 16 Jun 2022 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Police will keep an eye on everyone with drone camera
अंबेडकरनगर। टांडा उपद्रव के बाद 17 जून को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में नौ ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी तो वहीं दो सुपर जोन, पांच जोन तथा 18 सेक्टर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

एक कंपनी पीएसी व एक कंपनी एसएसबी के जवान प्रमुख क्षेत्रों में सुरक्षा की कमान संभालेंगे। 27 वीडियोग्राफी टीम तमाम गतिविधियों को कैमरे में कैद करेगी। प्रत्येक मस्जिद पर दो-दो पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। डीएम व एसपी इस बार स्वयं टांडा में कैंप कर कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखेंगे। जुमे की नमाज से एक दिन पहले पुलिसकर्मियों ने जगह-जगह रूट मार्च भी किया।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को नमाज के बाद टांडा में हुए उपद्रव के चलते इस बार जुमे की नमाज पर सुरक्षा के और ज्यादा तगड़े इंतजाम किए गए हैं। पहले टांडा में एडीएम व एएसपी को सुरक्षा की कमान दी जाती रही है लेकिन इस बार डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी अजीत कुमार सिन्हा स्वयं भारी दल-बल के साथ वहां कैंप करेंगे। एडीएम अशोक कुमार कनौजिया को अकबरपुर नगर व टांडा क्षेत्र का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बना दिया गया है जबकि एएसपी संजय कुमार राय को अकबरपुर नगर क्षेत्र का सुपर जोनल पुलिस अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पांच तहसील के एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। जिले के 18 थाना क्षेत्रों में कुल 18 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। 32 सब सेक्टर बनाए गए हैं। इन सभी सेक्टर व सब सेक्टर में मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस अधिकारियों की भी तैनाती हुई है। 16 बैरियर पर सघन चेकिंग दिन भर कराने के साथ ही 32 पिकेट ड्यूटी लगायी गई है। 14 इंस्पेक्टर, 10 एसओ, 70 दरोगा, 135 हेड कांस्टेबल तथा 618 महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी जगह-जगह तैनात रहेंगे।
एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि एक कंपनी पीएसी व एक कंपनी एसएसबी के जवान संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किए गए हैं। 251 होमगार्ड तथा 159 पीआरडी जवान भी सुरक्षा में योगदान देंगे। चार क्यूआरटी टीम किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार रहेगी। नौ ड्रोन कैमरे संवेदनशील क्षेत्रों में पल-पल की गतिविधि पर नजर रखेंगे जबकि 27 टीम अलग-अलग जगहों पर वीडियोग्राफी कर उपद्रव करने वालों पर शिकंजा कसेगी।
एसपी ने कहा कि यदि कहीं कोई कानून व्यवस्था के लिए कोई चुनौती खड़ा करेगा तो पुलिस टीम सख्ती व और सक्रियता से उससे निपटेगी। यदि कहीं अनाधिकृत तरीके से भीड़ जुटाने की कोशिश करेगा या फिर अन्य कोई संदिग्ध गतिविधि होती दिखाई पड़ेगी तो पुलिस टीम तत्परता के साथ मौके पर पहुंचकर निपटेगी। एसपी ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा तय हो और माहौल बेहतर हो, इसके लिए पुलिस टीम सक्रिय है। जरूरत है कि समाज के गणमान्य नागरिक व बुद्धिजीवी सामने आएं और इस कार्य में पुलिस टीम की मदद करें। कहा कि समाज के लोग जब सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगे तो निश्चित रूप से पुलिस के लिए असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करना आसान होगा। देश व समाज की तरक्की के लिए जरूरी है कि आपसी सौहार्द व क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed