फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police serious about the safety of women and daughters

महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर

Mon, 29 Nov 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police serious about the safety of women and daughters
अंबेडकरनगर के सिंगारी देवी विद्यालय में मिशन शक्ति गोष्ठी में मौजूद छात्राएं। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। यदि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय होता है तो वे उसका मजबूती से विरोध करें। साथ ही अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर इसकी शिकायत करें। संबंधित के विरुद्घ जरूरी कार्रवाई की जाएगी। यह विचार सिंगारी देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत आयोजित गोष्ठी में आलापुर थानाध्यक्ष राय साहब द्विवेदी ने प्रकट किए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की पहली प्राथमिकता है। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा व हित प्रभावित न हो, इसे लेकर तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। छात्राओं से आह्वान किया कि स्कूल आते-जाते समय यदि कोई परेशान करे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। महिलाओं व बेटियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं से कहा कि जो छात्र-छात्राएं बाइक व स्कूटी से विद्यालय जाते हैं, वे न सिर्फ हेलमेट व मॉस्क का प्रयोग करें वरन यातायात नियमों का भी पालन पूरी तरह से करें। ऐसा करने से तमाम समस्याओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

छात्राओं को डायल 112, 1090 के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया। कहा गया कि यदि कोई आपातकालीन स्थिति आए तो इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। वक्ताओं ने कहा कि सड़क पर चलने के दौरान छात्र-छात्राएं ग्रुप बनाकर कतई न चलें। इससे दूसरों को समस्या तो होती ही है, साथ ही दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। छात्राओं ने थानाध्यक्ष से कई सवाल भी पूछे, जिसका समुचित उत्तर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed