फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police personnel should take responsibility honestly

पुलिस कर्मी ईमानदारी से निभाएं जिम्मेदारी

Fri, 28 May 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Police personnel should take responsibility honestly
अंबेडकरनगर। पुलिस लाइन में शुक्रवार को 191 रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि डीएम सैमुअल पॉल एन और एसपी आलोक प्रियदर्शी ने नए पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाया। साथ ही अलग-अलग श्रेणी के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस दौरान डीएम ने कहा कि पुलिस कर्मी अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं। वे समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन

तीन नवंबर 2020 से 191 आरक्षी प्रशिक्षणाधीन थे। प्रशिक्षण पूरा होने पर शुक्रवार को बारिश के बावजूद पूरे उत्साह के साथ पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों ने भव्य परेड निकाली। डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सलामी ली।
विज्ञापन

सर्वोत्तम स्थान के साथ-साथ वाह्य विषय में प्रथम स्थान रिक्रूट आरक्षी आदर्श कुमार यादव को प्राप्त हुआ। अन्त: विषय में प्रथम स्थान पर सिपाही नवीन कुमार यादव रहे। सर्वांग/सर्वोत्तम, अन्त: विषय में प्रथम स्थान, वाह्य विषय में प्रथम स्थान एवं विभिन्न विषयों में पहला स्थान प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और सीडीओ घनश्याम मीणा ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने आरक्षियों को उनकी जिम्मेदारी के बारे में बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी का प्रयोग जनहित में सुरक्षा और शांति के लिए करना होगा। एसपी ने नए रिक्रूटोें को उनके कर्तव्यों व अधिकारों के बारे में समझाया। कहा कि आपके ऊपर अब महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसका समुचित पालन करना होगा। सीडीओ घनश्याम मीणा ने पुलिसकर्मियों से कहा कि उन्हें सिर्फ सकारात्मक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ते रहना है। इसी में सबकी सेवा और सुरक्षा निहित है। इस मौके पर एएसपी संजय राय और अकबरपुर कोतवाल अमित सिंह आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed