फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police personnel arrested soon in custody death case

हिरासत में मौत मामले में जल्द हो पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी

Tue, 06 Apr 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police personnel arrested soon in custody death case
अंबेडकरनगर के कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने जाते सपा के वरिष्ठ नेता। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पुलिस हिरासत में बीते दिनों युवक जियाउद्दीन की मौत के मामले में नामजद पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज आजमगढ़ जनपद के जनप्रतिनिधियों नेताओं की टीम मंगलवार को अंबेडकरनगर पहुंची। चार विधायकों के अलावा इसमें पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद व पूर्व विधायक भी शामिल रहे। इन सभी ने डीएम व एसपी से मुलाकात की और गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन सौंपा। कहा कि परिवार के साथ न्याय न होने तक समाजवादी पार्टी इस मामले में चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन

मालूम रहे कि बीते दिनों जिले की स्वाट टीम की हिरासत में आजमगढ़ जिले के हाजीपुर कुदरत निवासी युवक जियाउद्दीन की मौत हो गई थी। परिजनों ने अपहरण के बाद पिटाई कर मार डालने का आरोप लगाते हुए अकबरपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया। इसके बाद स्वाट टीम प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह व आठ पुलिस कर्मियों को पहले लाइन हाजिर, फिर निलंबित कर दिया
विज्ञापन

गया। परिवारीजनों ने जियाउद्दीन के शरीर पर आई चोटों की फोटो जारी करते हुए प्रताड़ना को प्रमाणित करने का प्रयास किया था। इसके बावजूद नामजद पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी न होने को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अत्यंत गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर आजमगढ़ से पूर्व मंत्री व विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व एमपी बलिहारी व दरोगा प्रसाद, विधायक नफीस अहमद, विधायक आलम बदी, विधायक संग्राम यादव तथा पूर्व विधायक श्यामबहादुर यादव व बेचई सरोज मंगलवार को अंबेडकरनगर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, जलालपुर विधायक सुभाष राय, जिलाध्यक्ष रामशकल यादव व वरिष्ठ नेता राजितराम यादव के साथ डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर मांग की। मुलाकात कर सपा नेताओं ने नामजद पुलिस कर्मियों की अविलंब गिरफ्तारी की मां की। डीएम व एसपी से मिलकर सपा नेताओं ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले में सभी प्रक्रिया का नियमानुसार पालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed