फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police could not send the killers of Arpit, who was found on the loop track, to jail

Ambedkar Nagar News: लूप ट्रैक पर मिले अर्पित के हत्यारों को जेल नहीं भेज सकी पुलिस

Mon, 21 Apr 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 21 Apr 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Police could not send the killers of Arpit, who was found on the loop track, to jail
अंबेडकरनगर। जाफरगंज रेलवे स्टेशन के लूप ट्रैक पर अर्पित की हत्या के नामजद आरोपियों को सम्मनपुर पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व गिरफ्तार कर लॉकअप में बंद कर रखा है।
विज्ञापन

मृतक के पिता रामउदित का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को एक सप्ताह पूर्व हिरासत में ले लिया था। उन्हें लॉकअप में बंद कर रखा है। इसके बाद भी उन्हें जेल नहीं भेजा जा रहा है। यही नहीं उनको पुलिस बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं दे रही है। पिछले 10 दिनोंं से नियमित थाने मेंं जाकर बेटे के हत्यारों को सजा दिलाने की गुहार लगा रहा हूं, लेकिन पुलिस कार्रवाई का दिलासा देकर वापस भेज देती है।
विज्ञापन

10 अप्रैल की सुबह युवक का शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर जाफरगंज स्टेशन की लूप लाइन पर मिला था। मामले में शुरुआत से ही परिजन हत्या किए जाने की बात कह रहे थे, लेकिन जीआरपी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई करने की बात कह रही थी। पिता रामउदित ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को घर से बुलाकर हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया है। बीते शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजन जब तहरीर लेकर जीआरपी थाने पहुंचे तो उनको यह कहकर वापस लौटा दिया था कि अर्पित की हत्या जीआरपी थाना क्षेत्र के बाहर हुई है। चौतरफा दबाव के बाद जीआरपी पुलिस ने देर रात केस तो दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में यहिया कमालपुर के प्रमोद व गुलाब चंद्र के अलावा करतोरा गांव के अक्षय कुमार और गुलशन नामजद हैं। अब केस फाइल जीआरपी से सम्मनपुर थाने स्थानांतरित हो गई है। सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया की पकड़े गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। कड़ी से कड़ी जोड़ी जा रही है। एक दो दिनों मेंं जेल भेज दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिजन के मोबाइल नंबर पर भेजवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed