फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police caught three bike thieves

पुलिस ने तीन बाइक चोरों को दबोचा

Thu, 12 May 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police caught three bike thieves
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर पुलिस टीम ने बीती रात बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच कर उनकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद की। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हंसवर थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि बुधवार रात गश्त के दौरान हीरापुर बाजार में पुलिस टीम ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस टीम ने तीनों को दौड़ा कर दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि तीनों बाइक चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। इनकी पहचान निखिल यादव निवासी लखमीपुर, आलापुर, विपिन यादव निवासी दर्जीपुर व विकास यादव के रूप में हुई। उनकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने चोरी की दो बाइक भी बरामद की। पूछताछ में बताया कि उनका पांच सदस्यों का एक गैंग है। वह लोग जिले के अलग अलग क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed