{"_id":"5dd1790e8ebc3e54dc19f525","slug":"police-blank-in-shakeel-muder-case-ambedkar-nagar-news-lko4927686174","type":"story","status":"publish","title_hn":"शकील हत्याकांड में पांच दिन बाद भी खाली हाथ है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शकील हत्याकांड में पांच दिन बाद भी खाली हाथ है पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बसपा नेता जुरगाम मेहंदी व उनके चालक की हत्या मामले के मुख्य गवाह की हत्या मामले में पुलिस अब तक हत्या अरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। इससे क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठने लगे हैं।
पांच दिन पहले बसपा नेता जुरगाम मेहंदी व उनके चालक शुभनीत यादव की हत्या मामले के मुख्य गवाह हंसवर थाना अंतर्गत हरसम्हार निवासी शकील अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में माफिया डॉन जफर व खान मुबारक समेत कुल छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से पुलिस अब तक एक भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है।
परिवारीजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामलों को लेकर भी पुलिस प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रहा है। मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर बने हुए हैं। शीघ्र ही इसकी शिकायत एसपी से मुलाकात कर की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, शकील हत्याकांड का खुलासा न कर पाने से पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जुरगाम मेहंदी हत्याकांड मामले को कमजोर करने के लिए शकील की हत्या की गई है। अब आगे अन्य गवाह सुरक्षित रहें, इसे लेकर पुलिस प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए। उधर एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीमों का गठन कर संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी जा रही है।