{"_id":"678fe9231ef94a833202d3f4","slug":"police-are-searching-but-are-unable-to-find-the-animal-smugglers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-128253-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पुलिस को खोजे मिल नहीं मिल रहे पशु तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पुलिस को खोजे मिल नहीं मिल रहे पशु तस्कर
Wed, 22 Jan 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। चार दिन बाद भी तीन थानों की पुलिस मिलकर भी पशु तस्करों का सुराग नहीं लगा पाई है। जलालपुर में मिले तीन क्विंटल मांस के मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में पहले से ही दर्ज केसों में शामिल तस्करों का डाटा खंगाल कर उनसे पूछताछ कर रही है। इसके बावजूद पुलिस के हाथ अब तक कोई ऐसा कोई सुराग नहीं लगा है, जिससे वह इस प्रकरण का खुलासा कर सके।
क्षेत्रीय लोगों का आरोप था कि पशु तस्करों ने संरक्षित पशुओं की हत्या करके मांस को फेंका है। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस इस मामले में अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्यामदेव ने बताया कि पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जलालपुर के अलावा सम्मनपुर, बसखारी कोतवाली की एक टीम लगाई गई है। स्वाट टीम भी तस्करों की धरपकड़ में जुटी है। भरोसा दिलाया कि जल्दी आरोपी पकड़े जाएंगे।