{"_id":"5f848f218ebc3e9bae32ba6e","slug":"police-ambedkar-nagar-news-lko5449066110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ बेवाना को महंगी पड़ी बदमाश की मिठाई, एसपी ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ बेवाना को महंगी पड़ी बदमाश की मिठाई, एसपी ने किया लाइन हाजिर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विवादों में घिरे थाना प्रभारी बेवाना जितेंद्र सिंह को एसपी ने सोमवार को लाइन हाजिर कर दिया। तीन दिन पहले थाना क्षेत्र के ही एक अपराधी के घर दबिश देने के पहले जानकारी फोन पर देने का ऑडियो वायरल हुआ था। इस बीच सोमवार को उसी बदमाश के भाई से मिठाई खरीदवाने का वीडियो वायरल होने पर एसओ को लाइन हाजिर कर दिया गया। बदमाश के भाई द्वारा एक दुकान से थानाध्यक्ष के लिए खरीदी जा रही मिठाई का भुगतान करने का वीडियो वायरल होने पर मामला और बिगड़ गया।
थानाध्यक्ष बेवाना जितेंद्र सिंह पिछले तीन दिन से विवादों से घिरे हुए थे। आखिरकार सोमवार को उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। सबसे पहले उनका एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे थाना क्षेत्र के टॉप टेन सूची में शामिल बदमाश पवन उपाध्याय के घर दबिश देने से पहले उसके भाई को फोन पर जानकारी देते सुने गए। यह ऑडियो वायरल हुआ तो पुलिस के रवैये को लेकर जनसामान्य में कड़ी आलोचना हुई। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने यह कह कर थानाध्यक्ष को लगभग क्लीन चिट दे दी थी कि टॉप टेन अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पहले ही दबिश दी गई थी। वह नहीं मिला था।
इस पर उसके भाई से बात कर दबाव बनाया गया था। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सोमवार को इसी मामले से संबंधित एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह बदमाश पवन उपाध्याय के भाई से अकबरपुर नगर में एक दुकान से मिठाई खरीदवाते देखे गए। वीडियो में थाना प्रभारी व एक सिपाही मिठाई की दुकान पर पहुंचता है। वहां पवन का भाई आशीष मौजूद रहता है।
विज्ञापन
मिठाइयों के कई पैकेट सिपाही लेता है, जिसे थाना प्रभारी स्वयं चेक भी करते हैं। मिठाइयों का भुगतान बदमाश के भाई द्वारा किया जाता है। यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस कर्मियों की जमकर आलोचना होने लगी। वीडियो वायरल होने का संज्ञान लेते ही तत्काल प्रभाव से एसपी आलोक प्रियदर्शी ने एसओ जितेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।