फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   police

पुलिस पर मनमानी का आरोप लगा आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 05 Oct 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
police
अंबेडकरनगर के भीटी में प्रदर्शन करतीं पुलिस से नाराज आशा बहुएं - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
भीटी। पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को आशा बहुओं ने सीएचसी भीटी परिसर में कार्य का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। कहा गया कि गत शनिवार को ड्यूटी पर पति के साथ जा रही आशा बहू के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की गई, बल्कि पति पत्नी को मिट्टी का तेल छिड़कर जलाने की भी धमकी दी गई। पीड़ित आशा बहू ने जो तहरीर दी थी, उसे पुलिस ने बदलकर हल्की धाराओं में केस दर्ज किया। इस प्रकार की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएचसी प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी गई कि यदि आशा बहू द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर केस नहीं दर्ज किया गया, तो कार्य बहिष्कार कर आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत शनिवार को सीएचसी भीटी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक आशा बहू अपने पति के साथ बाइक से जा रही थी। आरोप है कि जब वह दोनों भोजपुर गांव के निकट पहुंचे, तो इसी गांव निवासी वेदप्रकाश, नरेंद्र व नमन ने उन्हें रोक लिया। आशा बहू के साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर पति-पत्नी को मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाने की भी धमकी दी गई। पीड़ित आशा बहू ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने दबाव डालकर तहरीर बदलवा दी और हल्की धाराओं में आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इसी से नाराज आशा बहुओं ने सोमवार को सीएचसी परिसर में कार्य का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। कहा गया कि पुलिस की इस प्रकार की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे आशा बहू की जान को खतरा है। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि आशा बहू द्वारा दी तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में केस नहीं दर्ज किया गया, तो आशा बहू अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगी। बाद में सीएचसी प्रभारी डा. विकास तिवारी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed