फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police

भीटी व बेवाना पुलिस ने पकड़े 15-15 हजार के दो इनामी बदमाश

Thu, 25 Jul 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Police
भीटी/महरुआ। भीटी पुलिस ने ज्ञान प्रकाश हत्याकांड में फरार 15 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी मामले में संलिप्त एक आरोपी को एक सप्ताह पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उधर बेवाना पुलिस ने भी 15 हजार के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाशों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

भीटी प्रतिनिधि के अनुुसार थाना क्षेत्र के पिंगिरियावां के मजरे मैनेजर के पूरा निवासी ज्ञान प्रकाश उर्फ ज्ञाने की 6 अप्रैल की रात ट्यूबवेल पर सोने के दौरान गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। सुबह मामले की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया था। ज्ञाने के बड़े पुत्र राम नायक की तहरीर पर गांव निवासी रवि सिंह व आकाश सिंह के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू हुई थी। बाद में पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ कि ज्ञाने की हत्या आबादी की भूमि को लेकर की गई थी।
विज्ञापन

वारदात के दो दिन पूर्व ही ज्ञाने व मुख्य आरोपी रवि के साथ भूखंड को लेकर कहासुनी हुई थी। तब आरोपी ने ज्ञाने को रास्ते से हटाने की धमकी भी दी थी। इसी बीच गुरुवार को पुलिस ने कन्या इंटर कॉलेज के पास रवि को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल मनीष कुमार सिंह ने बताया कि फरार होने के चलते एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने रवि पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार गैंगस्टर एक्ट आदि मामले में फरार चल रहे टांडा कोतवाली क्षेत्र निवासी आरोपी मो. शाह आलम उर्फ मिस्टर को बुधवार देर शाम बेवाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसओ कन्हैया लाल यादव ने बताया कि मिस्टर के ऊपर पुलिस प्रशासन ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed