{"_id":"6484b77ead63d1525e076c23","slug":"pokeland-landed-in-tamsa-the-cleaning-phase-intensified-ambedkar-nagar-news-c-13-1-282067-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तमसा में उतरी पोकलैंड, तेज हुआ सफाई का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तमसा में उतरी पोकलैंड, तेज हुआ सफाई का दौर
Sat, 10 Jun 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। प्रदूषण का दंश झेल रही अकबरपुर नगर से होकर गुजरने वाली तमसा नदी के सफाई अभियान में शनिवार से तेजी आ गई। गोरखपुर से पहुंची पोकलैंड मशीन से नगर के गायत्री मंदिर स्थित तमसा नदी की सफाई की शुरुआत हुई। हालांकि सफाई शुरू होने के कुछ देर बाद ही मशीन फंस गई लेकिन बाद में निकल गई और दोबारा सफाई में लग गई। इस बीच पोकलैंड से सफाई को देखने के लिए तमाम लोग भी मौके पर मौजूद रहे।
शुक्रवार देर शाम ही गैर जनपद से पोकलैंड मशीन जिले में पहुंच गई थी लेकिन उससे सफाई शनिवार को शुरू की गई। डीएम अविनाश सिंह ने पोकलैंड मशीन से पंडाटोला की तरफ से सफाई शुरू करने का निर्देश दिया था लेकिन स्थानाभाव के चलते मशीन वहां नहीं उतर सकी। ऐसे में उसे पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर के निकट उतारा गया। इसके बाद मशीन से सफाई का महाअभियान प्रारंभ हुआ।
अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह की मौजूदगी में सफाई प्रारंभ हुई लेकिन कुछ दूर जाकर मशीन नदी में फंस गई। कुछ देर की मशक्कत के बाद ही मशीन निकल गई और एक बार फिर से सफाई शुरू हो गई। कचरे को गड्ढा खोदकर उसमें दबा दिया जा रहा था। इस बीच पोकलैंड मशीन की सफाई देखने के लिए लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। उधर, ईओ नगर पालिका अकबरपुर बीना सिंह ने बताया कि पोकलैंड मशीन से सफाई अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। अब सफाई में तेजी आएगी।