फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Poisionous Gas

लेजर लाइट फटी, गैस रिसने से 200 लोग बीमार

Thu, 06 Feb 2020 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Poisionous Gas
जलालपुर। जैतपुर थाना क्षेत्र के मुस्कराई गांव में बुधवार सुबह अचानक 200 से अधिक ग्रामीणों की आंखों में जलन व दर्द के साथ ही चेहरे पर सूजन होने से हड़कंप मच गया। आंख से कम दिखने की शिकायत भी सामने आने लगी। दरअसल, यह सब कुछ मंगलवार रात गांव में वैवाहिक आयोजन के दौरान लेजर लाइट फटने के बाद हुए गैस रिसाव के प्रभाव से हुआ। ग्रामीणों को मंगलवार रात ही आंख में दिक्कत महसूस हुई थी, लेकिन उस समय कोई खास असर देखने को नहीं मिला। बुधवार सुबह सोकर उठने के बाद से एक के बाद एक ग्रामीण इसकी चपेट में आने लगे जो बारात में गए थे। गांव में डेढ़ दर्जन एंबुलेंस लगाकर पीड़ितों को पहले नगपुर सीएचसी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहलेनगपुर सीएचसी में समुचित इलाज न मिल पाने पर मरीजों व तीमारदारों ने हंगामा भी किया। पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मुस्कराई गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब सूरज की रोशनी बढ़ने के साथ ही ग्रामीणों की आंखों में जलन व खुजली होने लगी। आंख के लाल होने व पानी गिरने के साथ ही चेहरे पर सूजन आने लगी। जैसे जैसे सूर्य की तपिश बढ़ती जा रही थी, पीड़ित ग्रामीणों की मुश्किल भी बढ़ रही थी। आंखों पर इस प्रकार के प्रभाव से न सिर्फ मुस्कराई गांव, बल्कि इर्दगिर्द के गांव सवरगाह, चौदाहपरास, अम्मरपुर आदि गावों के भी ग्रामीण चपेट में आ गए। आंखों में खुजली व जलन इतनी अधिक थी कि ज्यादातर प्रभावित ग्रामीणों को दिखाई भी कम देने लगा। किसी अनहोनी की आशंका में पीड़ित ग्रामीण नगपुर सीएचसी पहुंच गए। एक साथ बड़ी संख्या में पीड़ित मरीज व उनके तीमारदार के अस्पताल पहुंचने से वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

इलाज की समुचित व्यवस्था न होने पर मरीजों व उनके तीमारदारों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। लगातार बढ़ते हंगामे को देखते हुए सीचएसी प्रभारी डॉ. जावेद आलम की सूचना पर कोतवाली प्रभारी प्रद्युम्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इस बीच डेढ़ दर्जन से अधिक एंबुलेंस न सिर्फ अस्पताल, बल्कि प्रभावित गावों में पहुंच गई। एक एक कर 200 से अधिक मरीजों को किसी प्रकार इलाज के लिए जिला अस्पतला पहुंचाया गया। यहां भी एक साथ बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने से अफरातफरी मच गई। हालांकि इलाज के बाद जैसे जैसे पीड़ितों को राहत मिलती गई तो उन्हें वापस घर भेजा जाता रहा। पीड़ित मरीजों का शाम तक जिला अस्पताल आनेे का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्कराई गांव में चिंतामणि की पुत्री का विवाह था। मंगलवार देर शाम बगल के गांव सवरगाह से बारात आई हुई थी। वैवाहिक आयोजन होने के बाद आर्केस्ट्रा शुरू हो गया। इसमें न सिर्फ मुस्कराई, बल्कि आसपास के कई गावों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे हुए थे। इसमें युवाओं की संख्या अधिक थी। बताया जाता है कि इसी बीच अचानक लेजर लाइट फट गई, जिससे उसमें गैस का रिसाव शुरू हो गया।
इसकी चपेट में न सिर्फ आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में भाग ले रहे कलाकार बल्कि बड़ी संख्या में ग्रामीण भी आ गए। उनकी आंखों में उस समय हल्की जलन हुई, लेकिन उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। देर रात कार्यक्रम के बाद लोग अपने अपने घर चले गए। बुधवार सुबह सोकर उठे और सूर्य की रोशनी उनकी आखों पर पड़ी, तो समस्या बढ़ गई। जैसे जैसे सूर्य की रोशनी बढ़ती गई, वैसे वैसे गैस से पीड़ित ग्रामीणों की संख्या में भी वृद्धि होती रही।

लेजर लाइट के फटने मुस्कराई के साथ ही आसपास के चार गांव के ग्रामीण चपेट में आ गए। इससे संबंधित गावों से पीड़ित मरीजों को जिला अस्पताल तक ले जाने के लिए पूरे दिन एंबुलेंस चक्कर लगाती रहीं। सुबह से ही प्रभावित गांव में एंबुलेंस के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed