फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pledge taken to protect sparrow

Ambedkar Nagar News: गौरैया के संरक्षण का लिया संकल्प

Mon, 20 Mar 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 20 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pledge taken to protect sparrow
अंबेडकरनगर। विश्व गौरैया दिवस के मौके पर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। लोगों ने गौरैया के लिए न सिर्फ घोंसला बनाया बल्कि उसके सरंक्षण के लिए संकल्प भी लिया। पशु-पक्षी प्रेमियों ने लोगों से इनकी सुरक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन




प्राथमिक विद्यालय चाचिकपुर में बच्चों ने अनूठी मिसाल पेश करते हुए प्रधानाध्यापक देवरंजन सिंह को गौरैया घर भेंट किया। सहायक अध्यापक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने छात्र-छात्राओं को गौरैया की विशेषता व उसके संरक्षण के उपायों के बारे में जानकारी दी। कहा कि सभी को अपने घरों के आसपास इनके लिए घोंसला, पानी व चारे का प्रबंध करना चाहिए।
विज्ञापन




इब्राहिमपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडेय ने नवनिर्मित कार्यालय कक्ष के मुख्य द्वार पर गौरैया के लिए खास किस्म का घोंसला बनवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कक्ष निर्माण के दौरान यहां कई बार गौरैया की चहचहाहट सुनाई पड़ रही थी। कहा कि पशु-पक्षियों का रखरखाव हम सभी की जिम्मेदारी है। कई अन्य जगहों पर भी गौरैया बचाने को लेकर संकल्प लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed