{"_id":"629cee899d6d381dbb6dd2c2","slug":"plants-planted-to-increase-greenery-ambedkar-nagar-news-lko6338714152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली बढ़ाने को लगाए गए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली बढ़ाने को लगाए गए पौधे
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के कोटवा महमदपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण के बाद डीएम सैमुअल पॉल एन व अन्?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को वन विभाग समेत अन्य विभागों ने विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया। प्राथमिक विद्यालय कोटवा महमदपुर में डीएम सैमुअल पॉन एन ने हरिशंकरी वाटिका की स्थापना कर 902 ग्राम पंचायतों में होने वाले पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। कहा कि मानव व पर्यावरण का अत्यंत गहरा रिश्ता है। हम सभी ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कर धरती को हरा भरा रखें। इसके साथ ही जगह-जगह आयोजित गोष्ठी के माध्यम से आमजन से पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनकी सुरक्षा करने की अपील की गई।
जिले में सुबह से ही अलग-अलग क्षेत्रों में पौधे लगानेे का अभियान प्रारंभ हो गया। डीएम सैमुअल पॉल एन, सीडीओ घनश्याम मीणा व डीएफओ एके कश्यप प्राथमिक विद्यालय कोटवा महमदपुर पहुंचे। डीएम ने पाकड़, सीडीओ ने बरगद, जबकि डीएफओ ने पीपल का पौधा लगाया। इस बीच डीएम ने कहा कि पर्यावरण संतुलन व धरती को हरा भरा रखने की जिम्मेदारी हम सभी पर है। इस दौरान जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
इस बीच नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने नई सड़क पर बने डिवाइडर पर पॉम फास्ट के 39 पौधे लगाए। अध्यक्ष ने बताया कि कुल 150 पौधे डिवाइडर पर लगाए जाएंगे। ईओ नगर पालिका परिषद अकबरपुर बीना सिंह ने अमृत सरोवर सिझौली में पौधरोपण किया। बताया कि अमृत सरोवर वाटिका की स्थापना कर साढ़े सात सौ पौधे लगाए जाएंगे। अकबरपुर तहसील परिसर में एसडीएम पवन जायसवाल, तहसीलदार जेपी यादव व नायब तहसीलदार प्रदीप सिंह ने आम, पीपल के पौधे लगाए।
विज्ञापन
जिला जेल में अधीक्षिका हर्षिता मिश्रा के साथ ही कारागार में निरुद्ध महिला व पुरुष बंदियों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने सौभाग्य केयर फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह के साथ मिलकर कुल 111 पौधे लगाये। इसमें आम नींबू, नीम, मीठी नीम, जामुन, आंवला, कटहल, अमरूद के अलावा कई तरह के फूलों के पौधे शामिल थे।
आलापुर तहसील परिसर में एसडीएम अभय कुमार पांडेय, तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार देवआनंद तिवारी ने पौधरोपण कर पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डाला। राधा कृष्ण पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर में जिला समन्वयक एवं विज्ञान संचारक नीरज यादव की देखरेख में बाल वैज्ञानिकों ने नीम एवं पीपल का पौधा लगाया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज रामनगर में प्रधानाचार्य सुरेशलाल श्रीवास्तव की देखरेख में पौधरोपण हुआ।
गोष्ठी का आयोजन कर आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई। ग्राम पंचायत हारीपुर में उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री शिवकुमार मौर्य, प्रधान बालकृष्ण तिवारी ने पौधरोपण किया। एनटीपीसी में एक पृथ्वी थीम पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
परियोजना प्रबंधक संजय कुमार सिंह, गरिमा महिला मंडल अध्यक्ष मधुलिका सिंह की देखरेख में पौधरोपण हुआ। जन शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में जयराम वर्मा इंटर कॉलेज नाउसांडा में समाजसेवी रंगबहादुर व अरुण कुमार ने आम, अमरूद, नीम व गुड़हल के पौधे लगाए।