फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Planting only option for environmental improvement

पर्यावरण बेहतरी के लिए पौधरोपण ही मात्र विकल्प

Sun, 11 Jul 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Planting only option for environmental improvement
विद्युतनगर। पर्यावरण की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए लगातार पौधरोपण करने की आवश्यकता है। यह विचार टांडा विकासखंड के ग्राम पंचायत कटरिया के ग्राम प्रधान ब्रह्मादीन वर्मा ने रविवार को पौधरोपण के दौरान प्रकट किया। कहा कि पौधरोपण के जरिए ही पर्यावरण व मानव जीवन को संतुलित रखा जा सकता है। इस दिशा में सभी को मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने कहा कि पर्यावरण व मानव के बीच संतुलन बनाए रखने में वृक्षों का योगदान अहम है। यदि पर्याप्त मात्रा में वृक्ष नहीं होंगे तो तमाम तरह की विकृतियां समाज में पैर पसारना शुरू कर देंगी। ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े, इसके लिए हम सभी को समय रहते अपनी जिम्मेदारियों को तय करना होगा। लगातार पौधरोपण के साथ उसका संरक्षण भी करना होगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी इंद्रदेव ने कहा कि समाज की बड़ी आबादी पौधरोपण करने को लेकर उदासीन बनी हुई है। ऐसे लोग न तो पौधरोपण में दिलचस्पी लेते हैं और न ही पर्यावरण संरक्षण से उनका कोई सरोकार है। हालांकि ऐसे तमाम पर्यावरण प्रेमी व प्रहरी भी हैं, जो पौधरोपण अभियान को गति देने में जुटें हैं। ऐसे लोग न सिर्फ पौधरोपण कर रहे वरन दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे। कहा कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह पौधरोपण जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण के आधार पर ही मानव जीवन का अस्तित्व कायम रह सकेगा। इससे पहले ग्राम पंचायत कटरिया के विभिन्न मजरो धुसवा, चौहान का पूरा व कटरिया माझा में पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसमें नीम, शीशम, बरगद व हरसंहार समेत कई अन्य प्रजातियों के 150 लगाए गए। इस मौके पर तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed