फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Plantation

कलेक्ट्रेट समेत विभिन्न कार्यालयों में चला वृहद पौधरोपण अभियान

Thu, 08 Aug 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Plantation
अंबेडकरनगर। वृक्षारोपण महाकुंभ वन महोत्सव के मौके पर गुरुवार को जनपद न्यायाधीश अमरजीत त्रिपाठी व डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया। जनपद न्यायाधीश ने उपस्थित लोगों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पर्यावरण की बेहतरी के लिए आवश्यक है कि सभी लोग वृक्षों की उपयोगिता समझें। ये लकड़ी व फल के अलावा ऑक्सीजन की आवश्यकता भी पूरी करते हैं। अभियान के दौरान कलेक्ट्रेट व तहसील परिसर में वृहद पौधरोपण अभियान चला।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण महाकुंभ महोत्सव के अवसर पर जनपद न्यायाधीश अमरजीत त्रिपाठी व जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से परिसर में पौधरोपण किया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि लगातार वनों की कटाई से जलस्तर नीचे जा रहा है, जिससे आने वाले समय में पीने के पानी का बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। ऐसे में सबको पौधरोपण अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र पौधों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लगातार प्रदूषण में हो रही वृद्धि का कारण वृक्षों का अभाव है। बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने के लिए सब को पौधरोपण में भाग लेना होगा। छोटी प्रजाति के पौधों के अलावा ऐसे पौधों का चयन करना पड़ेगा, जो दिन व रात दोनों समय आक्सीजन की पूर्ति करें। कहा कि पौधरोपण के साथ साथ उन पौधों की तब तक निगरानी करनी चाहिए जब तक उनमें नए पत्ते न आ जाए। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन परिसर में सभी विभागों के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सहजन के 17, जामुन के 10, बेल के 20, आंवला 19, आम 10, अमरूद के 24, कटहल के 19, नींबू के 18 व करौंदा के 22 पौधे लगाए गए। सीडीओ ने पौधरोपण कार्यक्रम के बाद सभी को निर्देश दिया कि सभी लोग पौधों की निगरानी भी करें। एसडीएम अभिषेक पाठक ने कर्मचारियों के साथ मिलकर तहसील परिसर में पौधरोपण किया।
उधर, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में जिला पंचायत राज अधिकारी आशीष कुमार चौधरी के नेतृत्व में पौधरोपण हुआ। विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाकर वक्ताओं ने पृथ्वी को हराभरा बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य, सुनील, रीता,रामअजोर पंकज, रामकिशोर मौर्य, केडी भारती, रुद्रसेन, जगदीश प्रसाद प्रजापति, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।

राजेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, रामनगर प्राथमिक विद्यालय बारीडीह सिकंदरपुर में पौधरोपण के बाद जिला पंचायत सदस्य प्रदुम्मन यादव ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के अभिन्न अंग हैं, जिसके माध्यम से लोगों को आक्सीजन व स्वच्छ वातावरण मिलता है। इस पुनीत कार्य में सभी को हाथ बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान नोहरा देवी, शालू सिंह, उषा, विमला, नीलमेंदु, कृषण कुमार यादव, संतोष तिवारी, श्रीनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed