{"_id":"60e1f3138ebc3ec3081439ab","slug":"plant-plants-to-keep-the-earth-green-ambedkar-nagar-news-lko5854704198","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती को हरा भरा रखने को लगाएं पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरती को हरा भरा रखने को लगाएं पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। वन महोत्सव के अवसर पर रविवार को कटेहरी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भगोला में प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने पौधरोपण किया। साथ ही आम नागरिकों से भी पौधरोपण का आह्वान किया। पुलिस लाइन में डीएम, एसपी व सीडीओ ने पुलिसकर्मियों के साथ पौधरोपण किया, वहीं तहसील व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने अपने क्षेत्रों में चिह्नित स्थानों पर पौधे लगाए। साथ ही आम नागरिकों से भी सहभागिता करने को कहा। कहा कि हमें धरती पर बेहतर जीवन के लिए पौधरोपण करना होगा। भाजपा नेताओं ने भी पौधरोपण अभियान में हिस्सा लिया।
वन महोत्सव के उपलक्ष्य में विधायी एवं न्याय ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री बृजेश पाठक ने उच्च प्राथमिक विद्यालय भगोला पहुंचकर पौधरोपण व जनसंवाद किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भगोला में पीपल, बरगद तथा पाकड़ का पौधा रोपा। साथ ही कहा कि धरती को हरा भरा बनाने के लिए हर नागरिक को कम से कम एक-एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही उसे जीवित रखने का भी काम करें। इससे हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ पर्यावरण, भरपूर ऑक्सीजन मिल सके। इस मौके पर डीएम सैमुअल पॉल एन, एसपी आलोक प्रियदर्शी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, एसडीएम भीटी यादव भूमिका राजबहादुर, भीटी सीओ रुक्मिणी वर्मा, बीएसए अतुल कुमार सिंह व एबीएसए अनुपम सिंह आदि मौजूद रहे।
वन महोत्सव के उपलक्ष्य में डीएम सैमुअल पॉल एन, एसपी आलोक प्रियदर्शी व सीडीओ घनश्याम मीणा ने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया। डीएम ने बताया कि प्रदेश में हरित क्षेत्रफल में वृद्धि करने के लिए 1 से 7 जुलाई तक आयोजित होने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम में सभी को अपनी सहभागिता करनी होगी। अधिकारियों ने पुलिस लाइन परिसर में कई तरह के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि पृथ्वी पर पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़, पौधों एवं हरित वन क्षेत्र की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें इस नेक कार्य के लिए सिर्फ वन महोत्सव का इंतजार न करके वर्ष में समय समय पर विभिन्न अवसरों पर पौधरोपण करते रहना चाहिए। इस मौके पर एडीएम पंकज कुमार वर्मा, एएसपी संजय राय, सीओ अशोक कुमार सिंह व प्रतिसार निरीक्षक त्रिभुवननाथ द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
उधर, राजेसुल्तानपुर में पौधरोपण अभियान चला। विधायक अनीता कमल ने कहा कि धरा का श्रृंगार वृक्ष हैं। हरे भरे वृक्ष से ही ऑक्सीजन मिलती है। पौधरोपण करना एक पुण्य कार्य है। इसके लिए सभी को आगे आकर पौधरोपण अभियान में भाग लेना चाहिए। विधायक ने पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज जवाहरनगर, आदमपुर में पौधरोपण किया। रेंजर बीके श्रीवास्तव ने बताया कि आलापुर तहसील क्षेत्र में कुल 7 लाख 51 हजार पौधे लगाने हैं। इस मौके पर एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव, सीओ जगदीश लाल टम्टा, तहसीलदार आलोक रंजन सिंह, प्राचार्य डॉ. जेबी सिंह, डिप्टी रेंजर अरुण श्रीवास्तव, जितेन्द्र सिंह व कमलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
महरुआ क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य भीटी चतुर्थ अमरेंद्र पाल व सलमान आदि ने गांव में पौधरोपण अभियान चलाया। विकास खंड भीटी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह की मौजूदगी में पौधरोपण अभियान चला। खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह व परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार पांडेय ने ग्राम पंचायत भीटी के बिसुही नदी के किनारे पौधरोपण किया। वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देश पर 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव अभियान चलेगा। इस दौरान आम नागरिकों के सहयोग से भी पौधरोपण होगा। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव उमाशंकर सिंह, दिलीप कुमार तिवारी व रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विद्युतनगर में वन महोत्सव के दौरान कोरोना काल में दिवंगत नागरिकों की स्मृति में बीते दिन टांडा रेंज में स्मृति वाटिका की स्थापना की गई है। महुआरी में नर्सरी के सामने, प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर हजलपट्टी, प्राथमिक विद्यालय बेलापरसा, महमूदपुर मुसलमान में नर्सरी के सामने तथा सरस्वती विद्या मंदिर रायपुर की भूमि पर पौधे लगाए गए। क्षेत्रीय वन अधिकारी इंद्रभान सोनकर ने कहा कि वृक्ष इस धरा का आभूषण हैं, बिना पेड़ों के जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। इस मौके पर श्यामसुंदर तिवारी, सचिन, गौतम व गोविंद बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।