फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   pickup hits bick rider, Truma refer

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, ट्रामा रेफर

Sun, 17 Nov 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
pickup hits bick rider, Truma refer
अंबेडकरनगर। तेज रफ्तार पिकअप ने खेमापुर के निकट रविवार को बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे ट्रॉमा सेंटर भेजना पड़ा। अन्य मार्ग हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोशाईगंज निवासी अनुराग यादव (35) पुत्र जयराम रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। बताया जाता है कि जब वह अहिरौली थाना अंतर्गत खेमापुर मोड़ के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे पिकअप वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने इलाज किया, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। इस पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, हंसवर थाना अंतर्गत रसूलपुर निवासी रामसुधार (50) पुत्र रामदुलार रविवार सुबह बाइक से हीरापुर जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गई। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत गौरा निवासी सावित्री (45) पत्नी रामतीरथ रविवार सुबह जब घर के निकट सड़क पार कर रही थी उसी समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर निवासी अनारा देवी (55) पत्नी धर्मराज शनिवार देर शाम घर के निकट सड़क पार कर रही थी। इसी बीच उधर से गुजर रहे एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं।

उधर, जैतपुर थाना अंतर्गत कुसुमा गांव निवासी हरेंद्र (26) पुत्र शिवपूजन शनिवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत अमरौला निवासी शिवम (25) पुत्र सूरज रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed