फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   PHC needs treatment, there is lot of mismanagement

Ambedkar Nagar News: पीएचसी को इलाज की दरकार, अव्यवस्थाओं का अंबार

Mon, 26 May 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 26 May 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
PHC needs treatment, there is lot of mismanagement
प्रसव कराने वाले कक्ष में नहीं लगा दरवाजा
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्बला कासिमपुर में इन दिनों अव्यवस्थाओं का अंबार है। यहां पर न तो मरीजों के पीने के लिए पानी की बेहतर सुविधा है और न ही अन्य सुविधाएं। प्रसव कक्ष में दरवाजा तक नहीं लगा है। इसकी वजह से प्रसूताओं की निजता का हनन हो रहा है।
विज्ञापन

लगभग पांच हजार की आबादी इस अस्पताल से जुड़ी है। रोजाना 200 से 300 मरीज इलाज के लिए अस्पताल आते हैं। प्रतिदिन पांच से 10 प्रसव भी कराए जाते हैं। जिस कमरे को लेबर रूम बनाया गया है, उसको यहां के जिम्मेदारों ने स्टोर रूम बना रखा है, जबकि जहां अभी प्रसव कराया जाता है वहां पर दरवाजा तक नहीं लगा है ऐसे में परदा डाला गया है। ऐसे में कोई भी कभी भी अंदर जा सकता है।
विज्ञापन

अस्पताल में आने वाले मरीजों को सही से पेयजल की व्यवस्था तक नहीं है। अस्पताल में लगी आरओ मशीन एक माह से खराब है, इसके चलते आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ता है। जिस बिल्डिंग में अस्पताल का संचालन हो रहा है उसकी भी हालत काफी दयनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की छत बारिश के दिनों में छत टपकती है, जिसके कारण बरसात के दिनों में काफी मुश्किल हो जाती है। अस्पताल की बाउंड्रीवाॅल भी पूरी तरीके से धराशायी हो गई है, जिसके कारण रात में अराजकतत्वों का बोलबाला रहता है।





वर्जन
अस्पताल में जो भी समस्याएं हैं, उनको अधिकारियों से अवगत कराया जाएगा। जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। जिससे मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
-डॉ. जयप्रकाश, सीएचसी अधीक्षक नगपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed