फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   PHC in-charge absent, attendance register missing

Ambedkar Nagar News: पीएचसी प्रभारी गैरहाजिर, उपस्थिति पंजिका गायब

Fri, 03 May 2024 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
PHC in-charge absent, attendance register missing
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। सीएचसी प्रभारी जहांगीरगंज डॉ. उदय चंद यादव ने शुक्रवार को पीएचसी नरियांव का निरीक्षण किया। जांच में उपस्थिति पंजिका ही नहीं पाई। जानकारी पर बताया कि पंजिका एक कर्मचारी के आवास पर रखी है। वहीं एक चिकित्सक गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पूर्व सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण किया था तो तमाम खामियां निकलकर सामने आई थीं। इसपर सीएमओ ने कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर करने का निर्देश दिया था, लेकिन जिम्मेदारों पर कोई असर नहीं हुआ। शुक्रवार को भी हालात बदतर मिले। बात सीएमओ के संज्ञान में आई तो उन्होंने सीएचसी प्रभारी को तत्काल अस्पताल जाकर व्यवस्थाओं को परखने का निर्देश दिया। सीएचसी प्रभारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका मांगी तो पहले कर्मचारियों ने उसे खोजा लेकिन जब नहीं मिली तो बताया गया कि पंजिका एक कर्मचारी के आवास पर रखी है। इस पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ. रंजीत चंद्र अनुपस्थित मिले। जानकारी हुई कि वह पिछले पांच दिनों से अस्पताल नहीं आ रहे हैं। वे शनिवार को आते हैं और रविवार को जनआरोग्य मेले के बाद चले जाते हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि अनुपस्थित चिकित्सक का वेतन काटा जाएगा। जो चिकित्सक व कर्मचारी समय से अस्पताल में नहीं आएगा उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed