फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People upset due to fog and cold

घने कोहरे व गलन में कंपकंपाए लोग

Wed, 04 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 04 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
People upset due to fog and cold
अंबेडकरनगर में बुधवार सुबह घने कोहरे में वाहनों की लाइट जलाकर निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला

गलन व सर्द हवा के बीच दोपहर बाद निकली धूप से लोगों को काफी राहत मिली। तेज धूप का एक तरफ जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर आनंद उठाया, वहीं बाजारों की भी रौनक बढ़ गई। हालांकि बुधवार सुबह की शुरुआत कड़ाके की ठंड से हुई। गलन व सर्द हवा का आमजन की दिनचर्या पर प्रतिकूल असर पड़ा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिनों से घने कोहरे व गलन का दौर जारी है। इसके चलते आम जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। इस बीच मंगलवार से ही दोपहर बाद धूप निकलने से हाड़कंपाऊ ठंड से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिली। बुधवार की शुरुआत भी कड़ाके की ठंड से हुई।
विज्ञापन


गलन व सर्द हवा के चलते लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूर्वाह्न तक जिला मुख्यालय से लेकर अन्य छोटे-बड़े बाजारों में आमतौर पर सन्नाटे का माहौल रहा। ज्यादातर दुकानदार अपने प्रतिष्ठान के सामने अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दोपहर बाद तेज धूप निकली तो ठंड से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस की। जगह-जगह लोग धूप का बढ़-चढ़कर आनंद लेते दिखे। सरकारी व निजी कार्यालयों के कर्मचारी भी धूप में बैठकर गपशप करते दिखे। उधर, मौसम साफ होने के बाद बाजारों में भी रौनक बढ़ गई।


इन सबके बावजूद जिले में न तो अभी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों में कंबल वितरण में ही तेजी आ सकी और न ही सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जाने की ही व्यवस्था की जा सकी है। ऐसे में ठंड का सबसे अधिक प्रतिकूल असर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed