{"_id":"5867ebab4f1c1b3f7aeeb00b","slug":"people-upset-by-severe-cold-whole-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड में दिनभर कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड में दिनभर कांपे लोग
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में शनिवार सुबह छाया रहा घना कोहरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाड़कंपाऊ ठंड दौर शनिवार को भी जारी रहा। सुबह से ही छाए कोहरे व चल रही सर्द हवाओं से गलन बढ़ गई। हालांकि दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन अधिक तपिश न होने के कारण इसका विशेष लाभ लोगों को नहीं मिला। शाम होते होते एक बार फिर से गलन बढ़ने लगी। इससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया। कड़ाके की ठंड से सबसे अधिक मुश्किल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को हो रही है।
विज्ञापन
उन्हें ठंड से राहत दिलाने को प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है। कोहरे व सर्द हवाओं के कारण गलन का सिलसिला शनिवार को भी कायम रहा। सुबह कोहरा सर्द हवाओं ने एक तरफ आमजन की दिनचर्या पर प्रतिकूल प्रभाव डाला, वहीं सड़क पर लाइट जलाकर वाहनों को चलना पड़ा।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग जगह जगह अलाव का सहारा लेने को मजबूर रहे। इस दौरान चाय के होटल भी लोगों से आबाद रहे। दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन इसमें अधिक तपिश न होने के चलते इसका अधिक लाभ लोगों को नहीं मिल सका।
विज्ञापन
हालांकि कुछ देर के ही सही, लेकिन जितनी भी देर धूप निकली, उसका लोग आनंद उठाते दिखे। शाम होते होते एक बार फिर से कोहरे का दौर शुरू हो गया, जिससे गलन बढ़ गई। बाजारों में सन्नाटा पसरने के चलते दुकानों के शटर भी समय से पहले गिरने लगे।