फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People troubled by jam problem in Ramnagar Chowk

Ambedkar Nagar News: रामनगर चौक में जाम के संकट से लोग परेशान

Mon, 03 Jun 2024 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
People troubled by jam problem in Ramnagar Chowk
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर बाजार में जाम का संकट दूर नहीं हो पा रहा है। सोमवार सुबह फिर भीषण जाम से वाहनों के चक्के थम गए। इससे लोगों को करीब दो घंटे तक तेज धूप में संघर्ष करना पड़ा।
विज्ञापन

मालूम हो कि रामनगर चौक में जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बीते दिनों अमर उजाला द्वारा समस्या को संज्ञान में लाए जाने के बाद डीएम अविनाश सिंह ने मामले के स्थायी निदान के प्रबंध के निर्देश दिए थे। इस पर रामनगर चौक के नंगे विद्युत तारों को हटाकर केबलयुक्त तार लगाए जाने तथा बसखारी नेवरी रोड के मोड़ पर लगे बिजली के खंभे को हटाए जाने की योजना तत्कालीन एसडीएम सौरभ शुक्ल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बनाई थी।
विज्ञापन

विभाग ने बिजली के तारों को बदलने के साथ ही नए खंभों को उचित स्थान पर लगा दिया। हालांकि पुराने खंभों को नहीं हटाया जा सका। खंभों को न हटाए जाने से न्यौरी की तरफ आने-जाने वाले बड़े वाहनों को मुड़ने में दिक्कत होती है, इससे चौक पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब आठ बजे रामनगर चौक पर जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाॅर्न के शोर से परेशान व माथे से टपकते पसीने को पोछते लोग बेहाल दिखे। ऊपर से बड़े वाहनों के इंजन से निकलने वाली गर्मी लोगों के शरीर को झुलसा रही थी। करीब दो घंटे बाद किसी तरह से जाम समाप्त हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच किसी को कार्यालय पहुंचने में देर हुई तो किसी का जरूरी कार्य प्रभावित हुआ।


सुझाए यह उपाय
व्यापार मंडल अध्यक्ष माया अग्रहरि, संरक्षक बदरुल हसन, सुरेश गुप्त व श्याम सुंदर उपाध्याय ने मांग किया कि में चौक निष्प्रयोज्य बिजली के खंभे को अविलंब हटाया जाए, रामनगर चौक में ट्रैफिक सिपाही की तैनाती की जाए तथा अन्य वैकल्पिक मार्गों को दुरुस्त कराया जाए। इसमें चौक आए बिना न्यौरी रोड व चहोड़ाघाट रोड पर जाने के लिए जो दो वैकल्पिक मार्ग हैं, उनका चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण हो।




कराए जाऐगे जरूरी प्रबंध
पूर्व में जो निर्णय लिए गए थे अब उसका तेजी से पालन कराया जाएगा। जल्द ही चौक में बिजली के निष्प्रयोज्य खंभों को हटाए जाने के लिए पावर कारपोरेशन को निर्देशित किए जाने के साथ-साथ अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा। - सदानंद सरोज, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed