{"_id":"61ae54a4734b796bf862c328","slug":"people-should-follow-the-ideals-of-baba-saheb-ambedkar-nagar-news-lko6077490167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहब के आदर्शों पर चलें लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहब के आदर्शों पर चलें लोग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट बसपा द्वारा आयोजित डॉ. अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस के मौके पर आयोजित ?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में सोमवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर ही समाज की बेहतरी तय की जा सकती है। बाबा साहब ने हमेशा गरीबों, दलितों, पिछड़ों के उत्थान की बात की। संविधान निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के निकट बसपा ने बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। इसके अलावा सपा, कांग्रेस व अन्य पार्टियों व संगठनों ने बाबा साहब को परिनिर्वाण दिवस पर याद किया।
बहुजन समाज पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि बाबा साहब की ओर से दिखाए गए रास्ते पर सभी लोगों को चलने की जरूरत है। सिर्फ बसपा ही बाबा साहब के आदर्शों की सही अनुगामी है।
बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम ने भी बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर वरिष्ठ बसपा नेता केडी गौतम, मनोज वर्मा, लक्ष्मीचंद्र खरवार, चंद्रप्रकाश वर्मा व ओमप्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। पूर्व मंत्री व सपा नेता रामअचल राजभर के नेतृत्व में बसखारी रोड स्थित भानुमती स्मारक महाविद्यालय में बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। पूर्व मंत्री ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रबंधक संजय राजभर, राजेंद्र भारती, रक्षाराम राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने अपने निवास स्थान दोहरीपुर स्थित कैंप कार्यालय पर बाबा साहब को परिनिर्वाण दिवस के मौके पर याद किया। उन्होंने प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर ही समाज में बराबरी, सामाजिक समरसता व भाईचारे को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता जगदीश राजभर, अनिल मिश्र, आनंद वर्मा, बब्लू गुप्त, विकास वर्मा व रामआशीष वर्मा आदि मौजूद रहे।
सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। कहा कि डॉ. आंबेडकर ने देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ने का जो रास्ता दिखाया है, उस पर चलने की जरूरत है। इस मौके पर सपा जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू व महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। जनपद न्यायालय परिसर में अध्यक्ष इंद्रमणि शुक्ल के नेतृत्व में मंत्री विनोद कुमार पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता ताराकांत त्रिपाठी, विनोद श्रीवास्तव, नरसिंह नरायण सिंह, दिनेश दुबे, श्रीप्रकाश सिंह, मोहनलाल, वंशराज व विशाल सिंह ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों ने सोमवार को बाबा साहब भीम राव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष अमित वर्मा ने कहा कि एक सफल क्रांति के लिए सिर्फ अंसतोष का होना ही काफी नहीं है। बल्कि इसके लिए न्याय, राजनीतिक, सामाजिक अधिकारों में गहरी आस्था का होना भी आवश्यक है। इस भावना के साथ डॉ. आंबेडकर ने देश के विकास का कार्य किया है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल, डॉ. विजयशंकर तिवारी, राजेंद्र प्रसाद सैनी, अवधेश कुमार मिश्र, रबीश शुक्ल, शिमला भारती, अमित यादव आदि मौजूद रहे।
राहुलनगर कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पूर्व सांसद व सपा नेता त्रिभुवनदत्त ने परिनिर्वाण दिवस के मौके पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को याद किया। उन्होंने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात कर ही गरीबों, मजलूमों, दलितों, पिछड़ों का भला किया जा सकता है। इस मौके पर बदामा देवी, राधेश्याम मिश्र, प्रमुख प्रमोद दत्त, राहुल दत्त, यशवर्धन, शिवकरन आदि मौजूद रहे।