फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People gathered with shovels to remove the buried people

Ambedkar Nagar News: दबे लोगों को निकालने के लिए फावड़ा लेकर जुटे लोग

Tue, 10 Sep 2024 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
People gathered with shovels to remove the buried people
फावड़े से गिट्टियां हटाकर अंदर दबे लोगों को निकालने की को​शिश करते लोग।
अंबेडकरनगर। नेशनल हाईवे पर डंपर के पलटते ही स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आ गए। डंपर हादसे से पहले गिट्टी से भरा हुआ था। उसके पलटते ही गिट्टी का ढेर सड़क पर लग गया। नीचे कई लोगों के दबे होने के अंदेशे को देखते हुए स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम के आने का इंतजार नहीं किया। फावड़ा व अन्य उपकरणों के जरिए गिट्टी हटाने में लोग जुट पड़े। इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ पुलिसकर्मी भी फावड़े से गिट्टी हटाने में जुटे दिखे। राहत एवं बचाव कार्य में कोई व्यवधान न हो इसलिए तमाशबीनों को पुलिस ने दूर किया। कड़ी धूप में भी सैकड़ों लोग वहां लगभग डेढ़ घंटे तक डटे रहे।
विज्ञापन

वर्षों से थी अटूट दोस्ती, साथ छूट गई दुनिया

श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। समूचे पहितीपुर बाजार में सुरेंद्र व संतलाल की दोस्ती प्रसिद्ध थी। पहितीपुर बाजार निवासी दोनों व्यक्तियों की दोस्ती वर्षों से चली आ रही थी। स्थानीय रामजानकी मंदिर के पास ही सुरेंद्र शर्मा नाई का काम करता था। उसने वहां दुकान खोल रखी थी। मंदिर के निकट ही उसके दोस्त संतलाल बाटी चोखे की दुकान चलाते थे। दोनों की दोस्ती के चर्चे पूरे बाजार में अक्सर होते रहते थे। अब दोनों की एक साथ मौत ने एक बार फिर से पहितीपुर व आसपास के क्षेत्र में दोनों की दोस्ती की चर्चा को ताजा कर दिया। सुरेंद्र व संतलाल पहितीपुर में होने वाले धार्मिक आयोजनों में प्रमुखता से भाग लेते थे। आर्थिक रूप से सशक्त न होने के बाद भी रामलीला, दुर्गा पूजा व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पर्व में इन दोनों की भूमिका बढ़-चढ़कर रहती थी। मंगलवार को दोनों की मौत से पहितीपुर बाजार में शोक की लहर दौड़ गई तो वहीं दोनों के परिवार में कोहराम की स्थिति है। संतलाल के तीन पुत्रों सुक्खू (20) आदित्य (15) व छोटू (10) तथा सुरेंद्र के दो पुत्रों सचिन (19) व शिवम (15) एवं पुत्री प्रतिमा (12) का अन्य परिजनों के साथ रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed