{"_id":"646f96a63fb9cf3ac307e9a6","slug":"people-from-two-sides-clashed-in-the-police-station-regarding-second-marriage-ambedkar-nagar-news-c-13-1-255243-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दूसरी शादी को लेकर थाने में भिड़े दो पक्ष के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दूसरी शादी को लेकर थाने में भिड़े दो पक्ष के लोग
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। पत्नी के रहते एक युवक के दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर थाने में दो पक्षों के बीच हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई कल्याणपुर निवासी आरती का विवाह लगभग 10 वर्ष पूर्व जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेठिया के पुरवा परकौली निवासी सुनील के साथ हुआ था। आरती के तीन बच्चे हैं। पति सुनील मुंबई में काम करता है। आरोप के अनुसार गत दिवस वह एक लड़की को साथ लेकर गांव पहुंचा। जानकारी हुई कि सुनील ने दूसरी शादी कर ली है। इस जानकारी के बाद आरती ने मायके पक्ष के लोगों को बुला लिया। वहां इसे लेकर विवाद शुरू हो गया।
मामला बढ़ते देख किसी ने सूचना डायल 112 टीम को दे दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची टीम सुनील को कोतवाली जलालपुर लेकर चली गई। दोनों पक्ष के लोग भी थाने पर पहुंचे। मायके पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने बिना कार्रवाई के सुनील को छोड़ दिया। इसी को लेकर दोनों पक्ष थाना परिसर में ही आपस में भिड़ गए। यह देख पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया। इसके बाद सुनील को पकड़कर थाने के अंदर ले गई। कोतवाल प्रभारी सैफुल्लाह अहमद ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)