{"_id":"5d39e5038ebc3e6cb66e873c","slug":"pension-ambedkar-nagar-news-lko472788818","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मागों को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मागों को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पुरानी पेंशन बहाली, भूमि सुधार आयोग के गठन समेत विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट के पास धरना दिया। केंद्र सरकार पर पूूंजीवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि आर्थिक तंगी के चलते किसान आत्महत्या कर रहे हैं तो युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। देश की आर्थिक व्यवस्था चौपट हो गई है। इससे देश का विकास थम सा गया है।
अध्यक्षता कर रहे जिला सचिव कामरेड अनिल कुंवर चौहान ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इसके चलते कर्मचारियों का हक मारा जा रहा है। भूमि सुधार आयोग के गठन की मांग करते हुए कहा कि ऐसा न होने से ही सोनभद्र जैसी घटना हुई। उन्होंने घटना में मृतक के परिवार को 50-50 लाख रुपये, जबकि घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता दिए जाने की मांग की। कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का ही नतीजा है कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।
वक्ताओं ने कहा कि बिजली की बढ़ी दर को तत्काल वापस लिया जाए। किसानों को वायदे के अनुसार उपज का दोगुना मूल्य दिया जाए। युवाओं के लिए रोजगार के माध्यम उपलबध कराए जाएं। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान इस दौरान कामरेड अशोक कुमार तिवारी, भानुशंकर, वंशराज मौर्य, जीत बहादुर, संतोष कुमार, सचिन अग्रहरि, निशा विश्वकर्मा, मुनीर अहमद, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।