फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pay attention to facts and dates in history

Ambedkar Nagar News: इतिहास में तथ्यों व तारीखों का रखें ध्यान

Fri, 07 Feb 2025 06:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
Pay attention to facts and dates in history

विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। यूपी बोर्ड परीक्षा में इतिहास एक महत्वपूर्ण विषय है। इस विषय को कठिन न समझें। इसमें अच्छे अंक भी मिलते हैं। अच्छी तैयारी के लिए पाठ्यक्रम का खाका दिमाग में तैयार कर लें। हर पाठ के जरूरी बिंदुओं को ध्यान में रखकर तैयारी करें। प्रश्नों का उत्तर लिखते समय तथ्यों और तारीखों को जरूर लिखें।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर की इतिहास प्रवक्ता नम्रता रश्मि चौधरी बताती है कि इतिहास में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए तथ्यों और तिथियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। एनसीईआरटी ने विषय को समझने की प्रक्रिया को और सरल बना दिया है। इतिहास विषय की समझ व अच्छे अंक के लिए जरूरी है कि सभी अध्यायों को पढ़ा जाए। परीक्षा के ठीक पहले उन्हें शार्ट नोट्स के जरिए दोहराएं। कुछ प्रमुख तिथियों का चार्ट बना लें और उन्हें चस्पा कर आते-जाते पढ़ते रहें।




गांधी स्मारक इंटर कॉलेज सुल्तानपुर के इतिहास प्रवक्ता राघवेंद्र कुमार प्रजापति ने बताया कि भारतीय इतिहास बेहतर ढंग से तैयार करने के बाद ही विश्व इतिहास की तरफ बढ़ें। परीक्षा के दौरान इस बात का ध्यान रखना होगा कि जो पूछा जाए, उसी का जवाब दें। इधर-उधर की बातें कतई न लिखें अन्यथा परीक्षक नंबर काट देंगे। मुख्य प्रदेशों और उनकी वर्तमान राजधानियों का ज्ञान होना भी जरूरी है। ऐतिहासिक घटनाओं को उत्तर लिखते समय उस प्रश्न से संबंधित साक्ष्यों, तथ्यों, अभिलेखों और महान इतिहासकारों के मतों का उल्लेख जरूर करें। इससे उत्तर की गुणवत्ता बढ़ जाती है। साथ ही परीक्षक पर प्रभाव भी अच्छा पड़ता है।
विज्ञापन


-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन




-इन बातों का रखें ध्यान

-इतिहास को सिर्फ रटे नहीं, समझें।



-दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर के लिए नोट्स जरूर बनाएं।

-मानचित्र अंकन को गंभीरता से लें। यह अच्छे अंक दिलाने में सहायक होगा।



-ऐतिहासिक तिथियों को प्रतिदिन दोहराएं, मॉडल प्रश्न पत्रों को समय सीमा में हल करें।

-घटनाओं के सालों को किसी और महत्वपूर्ण घटना के साथ जोड़कर पढ़ें।



-माईंड मैप्स, चार्ट्स, और फ़्लैश कार्ड्स का इस्तेमाल करें।

-पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed