{"_id":"6345b5a2c5720955080ff33a","slug":"pawan-and-ashish-won-the-swimming-competition-ambedkar-nagar-news-lko652424265","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन व आशीष ने तैराकी प्रतियोगिता में दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवन व आशीष ने तैराकी प्रतियोगिता में दर्ज की जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर स्थित एकलव्य स्टेडियम में मंगलवार को अंतर महाविद्यालीय तैराकी प्रतियोगिता में पांच महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 50 मीटर तैराकी में बभनान के पवन निषाद जबकि 100 मीटर में नंदनीनगर के आशीष यादव ने बाजी मारी। बाद में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
तैराकी प्रतियोगिता में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर बभनान गोंडा, नंदनीनगर पीजी कॉलेज नंदनीनगर, विनायक पीजी कॉलेज खजुरहट व रमाबाई राजकीय महिला पीजी कॉलेज अकबरपुर की टीम ने भागीदारी की।
जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्य ने बताया कि 50 मीटर बैक स्ट्रोक तैराकी में आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज बभनान गोंडा के पवन निषाद को पहला स्थान मिला। वहीं 50 मीटर बटर फ्लाई में अवध विश्वविद्यालय के अभिषेक ने बाजी मारी।
विज्ञापन
100 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में नंदनीनगर के आशीष यादव को पहला स्थान मिला। 200 मीटर फ्री स्टाइल में मोहन गौड़ ने जीत दर्ज की। महिला तैराकी में 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजनी साहनी, 50 मीटर फ्री स्टाइल में अंकिता मौर्य ने सभी को पीछे किया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ रमाबाई राजकीय पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शेफाली सिंह ने किया। इस दौरान क्रीड़ा विभाग के प्रभारी कृष्णकुमार विश्वकर्मा, डॉ. अखिलेंद्र प्रताप, शिवकरन सिंह, डॉ. शीमेंद्र, डॉ. अरविंद, डॉ. सुधा, डॉ. विजयलक्ष्मी, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. महेंद्र यादव व संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।