{"_id":"571129ee4f1c1b1e114a6be5","slug":"passengers-troubled-by-the-lack-of-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों की कमी से यात्री परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों की कमी से यात्री परेशान
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर बस स्टेशन पर बसों के इंतजार में खड़े यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहालग शुरू होते ही जिले में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। पिछले कई दिनों से जिला मुख्यालय के अकबरपुर डिपो पर बसों की कमी से यात्री भटकते दिखाई दे रहे हैं। तेज धूप के बीच टांडा, राजे सुल्तानपुर, आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर के अलावा फैजाबाद व लखनऊ के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यात्रियों की बढ़ी संख्या के बावजूद परिवहन विभाग न तो बसों का संचालन सुधार रहा है, और न ही उनकी संख्या में बढ़ोत्तरी कर रहा है जिसका खामियाजा मुसाफिर भुगत रहे हैं। सहालग शुरू होने की वजह से अकबरपुर बस स्टेशन पर मुसाफिरों की संख्या काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बावजूद उन्हें बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। शुक्रवार को अकबरपुर रोडवेज पर मिले कपिलेश्वर तिवारी व रामगुनी ने बताया कि वह करीब डेढ़ घंटे से राजे सुल्तानपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
लखनऊ जाने के लिए परिवार के साथ बस का इंतजार कर रहे ओमप्रकाश शुक्ल ने बताया कि करीब दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं। एक बस आई भी तो उसमें इतनी भीड़ थी कि चढ़ ही नहीं पाए। यात्री राजेश वर्मा, मोहित, अर्चना तिवारी, आकांक्षा श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन से बसों के संचालन में सुधार लाए जाने की मांग की है।
उधर, एआरएम वीके लोहानी ने बताया कि डिपो में 46 बसे हैं। जिसमें से लगभग सभी बसें चल रही हैं। गैर डिपो की कुछ अनुबंधित बसें जिनका यात्री लक्ष्य पूरा हो जाता है, वे अकबरपुर से यात्रियों को बैठाए बिना ही सीधे निकल जाती हैं। इससे कुछ असुविधा बढ़ी है। इस पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है।