{"_id":"69d00871b85d0a53f001df38","slug":"passengers-at-the-railway-station-are-quenching-their-thirst-with-hot-water-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-153598-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रेलवे स्टेशन पर यात्री बुझा रहे गर्म पानी से प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रेलवे स्टेशन पर यात्री बुझा रहे गर्म पानी से प्यास
Sat, 04 Apr 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को गर्मी में पीने के लिए ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। शुक्रवार को यात्रियों को पानी की टंकी के उबलते पानी के सहारे प्यास बुझाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगे दो वाटर कूलर से गर्म पानी आ रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर वाटर कूलर करीब डेढ़ साल से शुरू ही नहीं हो सका है। यात्रियों को मजबूरन गर्म पानी पीना पड़ रहा है या फिर उन्हें बोतल का पानी खरीदना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर रोजाना करीब एक हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन होता है। हावड़ा जाने वाले यात्री जुबैर ने बताया कि वाटर कूलर में पानी तो आ रहा है, लेकिन गर्म है। कानपुर जाने वाले यात्री शिवम तिवारी ने कहा कि गर्मी बढ़ रही है लेकिन वाटर कूलर में ठंडा पानी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि ऐसे में उन्हें बोतल का पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शीतल जल के लिए वाटर कूलरों को दुरुस्त कराया जाएगा, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।