फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Park will be built in Shravan area, toy train will run

श्रवण क्षेत्र में बनेगा पार्क, दौड़ेगी टॉय ट्रेन

Tue, 27 Sep 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Park will be built in Shravan area, toy train will run
अंबेडकरनगर। पर्यटन स्थल का दर्जा पाए जिले के श्रवण क्षेत्र को जल्द ही विकसित किया जाएगा। इसके तहत हरे भरे मनोहारी डियर पार्क में दौड़ने वाली टॉय ट्रेन और म्यूजिकल लाइट भी सभी के आकर्षण का केंद्र बनेगी। साथ ही धार्मिक महत्व से जुड़े शिव बाबा धाम में भी चारदीवारी का निर्माण कराने के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भी कई तरह की और सुविधाएं भी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने इन दोनों प्रमुख स्थलों के साथ ही जिले के कुछ अन्य स्थलों को भी पर्यटन स्थल के बतौर विकसित कराने की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को सौंपी है। साथ ही निर्देशित किया है कि संबंधित विभाग जल्द ही पंजीकृत वास्तुविद से प्रस्तावित कार्यों की प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें ताकि इस पर खर्च होने वाली बजट राशि की व्यवस्था शासन स्तर से सुनिश्चित कराई जा सके।
विज्ञापन

एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि यह निर्णय बीते दिनों जनप्रतिनिधियों के साथ जिले में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर हुई एक बैठक में लिया गया। इसके अनुपालन के संबंध में ही डीएम सैमुअल पॉल एन ने पर्यटन विभाग को निर्देशित किया है कि रोशनगढ़ ककरडिला चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर क्षेत्र को पर्यटन सुविधा युक्त बनाकर विकसित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रख्यात समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की जन्मस्थली होने के कारण शहजादपुर इलाके को भी पर्यटन स्थल के बतौर विकसित कर वहां एक भव्य म्यूजियम व लाइब्रेरी का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
श्रवण क्षेत्र को पर्यटन स्थल के बतौर विकसित कराने के लिए जिला प्रशासन ने प्रसिद्ध दरबन झील के साथ ही इससे जुड़े इलाके के सौंदर्यीकरण का भी फैसला किया है। प्रस्तावित कार्ययोजना के तहत झील में दो से तीन वॉच टॉवर स्थापित कराने के साथ ही प्रवेश द्वार, यात्री शेड तथा सुलभ प्रसाधन की सुविधा मुहैया कराने के साथ ही झील के किनारे पैदल पथ बनाने और पर्यटन को लुभाने के लिए नौकायन का लुफ्त भी दिलाया जाएगा। श्रवण क्षेत्र में प्रस्तावित डियर पार्क में म्यूजिकल लाइट व फौव्वारा के साथ ही लोगों को टॉय ट्रेन से घूमने का मजा भी मिलेगा।
जिले के चिह्नित सभी छह स्थलों का पर्यटन क्षेत्र के बतौर विकसित कराने के लिए जिलास्तरीय समिति ने अपनी सहमति दे दी है। अनुमोदन के बाद पर्यटन विभाग अब इस कार्ययोजना पर होने वाले खर्च का आंकलन तैयार कर रहा है। इसके बाद शासन स्तर पर सीएम से मिलकर जरूरी बजट राशि स्वीकृत कराई जाएगी।

हरिओम पांडेय, एमएलसी
पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पंजीकृत वास्तुविद से चिह्नित स्थलों को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित कराए जाने का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करें। ताकि शासन स्तर से अनुमोदित कराकर इसे जल्द ही अमल में लाया जा सके।
सैमुअल पॉल एन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed