फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Panic over news of shortage of question papers

Ambedkar Nagar News: प्रश्नपत्र कम मिलने की खबर से हड़कंप

Thu, 22 Feb 2024 09:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 09:13 PM IST
विज्ञापन
Panic over news of shortage of question papers
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में सात केंद्रों पर प्रश्नपत्र कम होने की खबर से हड़कंप मच गया। हालांकि थोड़ी ही देर बाद संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों ने प्रश्नपत्र पूरे होने की जानकारी दी तो जिम्मेदारों ने राहत की सांस ली। इस बीच बोर्ड सचिव के निर्देश पर डीआईओएस ने संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा थी। सुबह आठ बजे प्रश्नपत्र के पैकेट परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में खोले गए। इसी बीच डीआईओएस कार्यालय परिसर में बने कंट्रोल रूम के फोन घनघनाने लगे। एक एक कर सात केंद्र व्यवस्थापकों ने सूचना दी कि पैकेट में प्रश्नपत्र कम हैं। इससे जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि सभी क्लस्टर के प्रश्रपत्र की गिनती फिर से करें। प्रत्येक क्लस्टर को खोले जाने के बाद प्रश्नपत्र की गिनती सही मिली। इस बीच यह जानकारी सचिव बोर्ड प्रयागराज तक पहुंच गई। कुछ देर बाद उन्हें भी सभी प्रश्नपत्र उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए डीआईओएस को निर्देशित किया कि ऐसे केंद्र व्यवस्थापकों से डीआईओएस कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण मांगा जाए। उधर डीआईओएस ने बताया कि दूसरी पाली की परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी केंद्र व्यवस्थापकों को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसे मांगा गया जवाब
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार शास्त्री औद्योगिक इंटर कॉलेज कर्बला कासिमपुर, डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी, रामलोचन इंटर कॉलेज शिवपाल, ग्राम स्वावलंबी इंटर कॉलेज रनीवां, लोकमान्य इंटर कॉलेज नरियांव, शहरयार बेग इंटर कॉलेज आमडीह व न्यू लाइट एकेडमी इंअर कॉलेज सिकंदरपुर के केंद्र व्यवस्थापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed