फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Panchayats should be empowered

पंचायतों को सशक्त बनाया जाए

Sat, 10 Sep 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Panchayats should be empowered
बसखारी (अंबेडकरनगर)। अखिल भारतीय प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विजयमणि यादव के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने शुक्रवार को पंचायतों को स्वावलंबी व सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इसमें बीते वर्ष पंचायत विभाग में की गईं घोषणाओं को अमल में लाने की मांग की। उधर, कटेहरी समेत कई अन्य ब्लॉकों में भी प्रधानों ने ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि बीती 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने सहायक सचिव कम डाटा इंट्री ऑपरेटर, शौचालय केयर टेकर व ग्राम प्रधान के मानदेय की व्यवस्था राज्य सरकार की ओर से करने आदि की घोषणा की थी। इन घोषणाओं को अभी तक अमल में नहीं लाया जा सका है। सरकार को चाहिए कि संबंधित घोषणाओं को लागू करे, जिससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्य और तेज गति से हो सके।
विज्ञापन

प्रधानों ने आठ सूत्री ज्ञापन में ग्राम विकास विभाग अपर आयुक्त मनरेगा के आदेश को वापस लेने तथा 73वें संविधान संशोधन विधेयक के तहत 29 विषय और उनसे जुड़े अधिकार, कोष, कार्य और पंचायत कर्मियों को पंचायतों को सौंप कर सत्ता विकेंद्रीकरण की आदर्श व्यवस्था लागू करने की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान बलराम यादव, संदीप यादव, मोहम्मद आसिफ, नगमा खातून, मनोज कुमार, राम अशीष, कृपाशंकर गौतम, रोशन लाल, मानचंद, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed