फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Panchayat assistants will soon be posted in 54 gram panchayats

54 ग्राम पंचायतों में जल्द तैनात होंगे पंचायत सहायक

Tue, 17 May 2022 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants will soon be posted in 54 gram panchayats
अंबेडकरनगर। जिले की 54 ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहे पंचायत सहायक के पदों पर तैनाती की कवायद शुरू हो गई है। इन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की तैनाती के लिए 18 मई से तीन जून तक आवेदन की प्रक्रिया होगी। विभिन्न प्रक्रियाओं के बाद चयनित अभ्यर्थियों की 26 जून को तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बीते दिनों 902 ग्राम पंचायतों में स्थापित मिनी सचिवालय में पंचायत सहायक की तैनाती की प्रक्रिया हुई थी। लगभग सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की तैनाती कर दी गई थी। हालांकि बाद में विभिन्न कारणों से 54 पंचायत सहायक संबंधित ग्राम पंचायत में पहुंचकर ज्वॉइन नहीं कर सके। अब रिक्त चल रहे इन सभी पदों पर तैनाती को लेकर शासन के निर्देश पर जिले में प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ कार्यालय के विवेकानंद ने बताया कि अकबरपुर में 12, बसखारी में तीन, भीटी में तीन, भियांव में छह, जहांगीरगंज में दो, जलालपुर में आठ, कटेहरी में 10, रामनगर में तीन व टांडा में सात पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए 18 से तीन जून तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चार से नौ जून तक आवेदन का सत्यापन होगा। 10 से 17 जून तक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 से 25 जून तक कलेक्ट्रेट में साक्षात्कार होगा। इसके बाद चयन कर 26 जून को नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। उधर, डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में चयन प्रक्रिया के बाद तमाम पंचायत सहायकों ने या तो ज्वॉइन नहीं किया या फिर ज्वॉइन करने के बाद छोड़ दिया था। अब इन्हीं पदों पर तैनाती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed