{"_id":"6664916deafb5440d40aa87e","slug":"paddy-seed-sales-increased-due-to-drop-in-temperature-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-116346-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तापमान में गिरावट से बढ़ी धान के बीज की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तापमान में गिरावट से बढ़ी धान के बीज की बिक्री
Sat, 08 Jun 2024 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 08 Jun 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तापमान में हल्की सी गिरावट होते ही किसान कृषि विभाग व निजी दुकानों पर बीज खरीद के लिए पहुंचने लगे हैं। अब तक 600 कुंतल धान की ब्रिकी हो चुकी है। बीते चार दिनों में 100 कुंतल धान किसानों ने खरीदा है। ताकि बेरन डालकर समय से धान की रोपाई करके फसल तैयार कर सकें।
कृषि विभाग से अनुदान पर बीज मुहैया कराया जा रहा है। गर्मी के तेवर पिछले माह की अपेक्षा जून में कुछ हद तक कम हुए हैं। पिछले माह में 45 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था। इस माह में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसे देखते हुए किसान धान की फसल तैयार करने में जुट गए हैं। बीज की दुकानों पर किसानों की भीड़ देखने को मिलने लगी है। इसके अलावा कुछ किसान कृषि विभाग में उपलब्ध हुए धान के बीज की खरीद भी कर रहे हैं।
बता दें कि धान की रोपाई से पहले पौध तैयार की जाती है। इसको तैयार होने में समय लगता है। ऐसे में किसान अगेती धान की फसल तैयार करने के लिए प्रयासरत हैं। किसान अच्छे भाव में बिकने वाले धान के बीज खरीद रहे हैं। किसानों का कहना है कि तापमान अधिक होने पर पौध पूरी तरह से उग नहीं पाती है। इससे काफी नुकसान होता है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कई दिनों से धान के बीज की बिक्री कुछ हद तक बढ़ गई है।
विज्ञापन
तैयार होगी बेहतर उपज
तापमान में कुछ कमी होने के बाद धान की पौध तैयार करने के लिए दुकान से बीज खरीदा है। ताकि निर्धारित समय पर धान की फसल तैयार हो सकें। - आशाराम, किसान आदमपुर तिंदौली
तैयार की जा रही नर्सरी
धान की नर्सरी तैयार करने के लिए समय काफी नजदीक आ चुका है। अधिक गर्मी होने के कारण बीज सही तरह से अंकुरित नहीं हो पाता है। तापमान में कमी आने के बाद धान का बीज खरीदकर बेरन डाली जा रही है। -आज्ञाराम गौड़, दुल्लापुर
मूल्य से अधिक दर पर बिक्री पर होगी कार्रवाई
जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि किसान प्रमाणित बीज की खरीद करें। साथ ही दुकानदार से बीज का बिल जरूर लें। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि बिना अधिकार पत्र के किसी भी कंपनी के बीज न बेचें। किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही मुहैया कराया जाए। निर्धारित मूल्य से अधिक पर दुकानदार बीज की बिक्री करते पकड़े गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।